Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अगस्त में हमीरपुर को मिलेगा 630 करोड़ का मेडिकल कॉलेज, डॉक्टरों की कमी पर बोले मुख्यमंत्री सुक्खू

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर के टाउन हॉल में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं, स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे निवेश और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगस्त महीने में करीब 630 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि लोगों को बेहतर इलाज मिल सके। उन्होंने कहा कि पहले इस परियोजना के लिए 179 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, जबकि वर्तमान सरकार ने इसके निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई।

सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी एक बड़ी चुनौती है। सरकार रेडियोलॉजिस्ट सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए आकर्षक वेतन पैकेज दे रही है, लेकिन देशभर में ऐसे डॉक्टरों की उपलब्धता सीमित है। उन्होंने बताया कि राज्य में पीजी और पैरामेडिकल सीटों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है ताकि भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जा सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि हमीरपुर में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि टाउन हॉल का नवीनीकरण कराया गया है, 130 करोड़ रुपये की लागत से नया बस स्टैंड बनाया जा रहा है, जिसके अक्टूबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके अलावा पुराने बस स्टैंड परिसर में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सिटी सेंटर विकसित किया जाएगा, जिसमें शॉपिंग मॉल सहित अन्य सुविधाएं होंगी।सम्मेलन में मुख्यमंत्री के सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधते हुए आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी राजनीतिक प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.