चंडीगढ़: भारत और ब्रिटेन के बीच सहयोग एवं व्यापारिक संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) चंडीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन डॉ. रुपेश सिंह ने आज चंडीगढ़ में ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा स्मेरिग्लियो से मुलाकात कर उन्हें 7वें एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवॉर्ड्स 2026 में मुख्य अतिथि (गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। इस अवसर पर पीआरसीआई चंडीगढ़ चैप्टर के सचिव सुदीप रावत, मोहित बंसल और पल्लव कुमार भी उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान डॉ. रुपेश सिंह ने अल्बा स्मेरिग्लियो को मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया (एमएफआई) और पीआरसीआई चंडीगढ़ चैप्टर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस वार्षिक सम्मान समारोह की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतिष्ठित आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्यमियों, उद्योगपतियों, नवाचारकर्ताओं, पेशेवरों और समाजसेवियों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है।
अल्बा स्मेरिग्लियो ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच उद्यमिता, नवाचार, नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
7वां एंटरप्रेन्योर एंड अचीवर अवॉर्ड्स 2026 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को शाम 6 बजे पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, सेक्टर-31, चंडीगढ़ में आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया होंगे, जबकि ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा स्मेरिग्लियो गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।