Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब कांग्रेस में घमासान बरकरार बघेल की सुलह की कोशिश नाकाम

चंडीगढ़/नई दिल्ली
पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर जारी अंदरूनी विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल की ओर से चंडीगढ़ में असंतुष्ट नेताओं के साथ की गई बैठकों के बावजूद गतिरोध खत्म नहीं हो सका है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम पर अपनी िरपोर्ट हाईकमान को सौंप दी है।
भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी रिपोर्ट पंजाब प्रवास के दौरान नेताओं के साथ हुई बैठकों पर आधारित है।
उन्होंने नई दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि मैं छह दिन पंजाब में रहा। इस दौरान मैंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नेताओं से मुलाकात की और कई नेताओं के साथ व्यक्तिगत बैठकें भी कीं। सभी पक्षों को सुनने और विस्तृत चर्चा के बाद मैंने अपनी रिपोर्ट एआईसीसी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को सौंप दी है।
जब बघेल से पूछा गया कि क्या उन्होंने पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी खत्म करने के लिए प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की सिफारिश की है, तो उन्होंने जवाब देने से इन्कार करते हुए कहा मैं पार्टी नेतृत्व को दी गई अपनी रिपोर्ट की जानकारी सार्वजनिक कैसे कर सकता हूं?
उधर, विदेश दौरे से लौटने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश नेतृत्व के संकट व संगठनात्मक स्थिति पर चर्चा हुई।
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा और उनके समर्थक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को हटाने की मांग पर कायम हैं, जबकि कांग्रेस हाईकमान ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन का कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में असंतुष्ट नेताओं ने संगठन की कार्यशैली, चुनावी तैयारियों और प्रदेश नेतृत्व को लेकर अपनी आपत्तियां विस्तार से रखीं। उनका कहना है कि मौजूदा नेतृत्व में पार्टी को एकजुट करना कठिन हो रहा है और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन में बदलाव आवश्यक है।

बघेल-राहुल की टीम वड़िंग पर अड़ी, बाजवा चन्नी से मिले

बताया जा रहा है कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल व पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल नहीं चाहते थे कि राजा वड़िंग को प्रधान की कुर्सी से हटाया जाए। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बदलाव को लेकर चर्चा करने के पक्ष में हैं। इससे पहले बुधवार को हाईकमान ने अचानक विधायक दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा को दिल्ली बुलाया। बाजवा ने पंजाब लौट कर पूर्व सीएम चन्नी से मुलाकात की। बाजवा के जरिए हाईकमान ने अपना संदेश चन्नी को भेजा है।

सोशल मीिडया पर ‘सारा पंजाब चन्नी दे नाल’ मुहिम

इसी बीच चन्नी गुट ने भी प्रभारी के बाद कांग्रेस हाईकमान को आंखे दिखानी शुरू कर दी हैं। चन्नी गुट ने पंजाब में सोशल मीडिया पर ‘सारा पंजाब चन्नी दे नाल’ मुहिम शुरू की है। चन्नी गुट के नेता सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहे हैं और चन्नी के साथ होने का दावा कर रहे हैं। विशेषज्ञाें का मानना है िक संगठनात्मक खींचतान कांग्रेस की चुनावी रणनीति को प्रभावित कर सकती है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.