Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

शगुन कश्यप | चंडीगढ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई, 2026 को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में उपायुक्त, यू.टी. चंडीगढ़, निशांत कुमार यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात प्रबंधन, कार्यक्रम स्थल प्रबंधन, पार्किंग, जनसुविधाओं, आपातकालीन सेवाओं और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने जिम्मे सौंपे गए कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, ताकि कार्यक्रम का संचालन सुचारु और त्रुटिरहित हो सके। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, सार्वजनिक पार्किंग, शौचालय और चिकित्सा सहायता की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बरसात की संभावना को देखते हुए जल निकासी, जलभराव रहित परिसर और लोगों के लिए सुरक्षित व सूखे पैदल मार्ग तैयार रखने के भी
निर्देश दिए।
कार्यक्रम स्थल पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ और वीवीआईपी मूवमेंट मार्गों पर स्थल प्रभारी, कार्यपालक मजिस्ट्रेट और सेक्टर प्रभारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये अधिकारी मंच प्रबंधन, बैठक व्यवस्था, प्रोटोकॉल, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन और कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे। उपायुक्त ने बताया कि 16 जुलाई को सभी तैयारियों का आकलन करने और एजेंसियों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के लिए व्यापक ड्राई रन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को ड्राई रन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और किसी भी कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
बैठक में चंडीगढ़ प्रशासन, चंडीगढ़ पुलिस, इंजीनियरिंग विभाग, परिवहन विभाग, नगर निगम, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुल्लांपुर और एयरपोर्ट रूट पर विशेष निगरानी: ट्रैफिक एडवाइजरी जारी होगी, क्विक रिस्पॉन्स टीमों की तैनाती
मोहाली। मोदी के दौरे को लेकर मोहाली पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पांच जिलों की पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स सहित करीब 1500 जवानों की तैनाती की गई है। मुल्लांपुर रूट के लिए शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग और जिले के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में जिले के सभी एसपी, डीएसपी, एसएचओ के अलावा सुरक्षा व्यवस्था में शामिल पड़ोसी जिलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़े सभी सुरक्षा पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित विभागों से तैयारियों की जानकारी ली गई। एसएसपी ने अधिकारियों को सुरक्षा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन, रूट सैनिटाइजेशन, एंटी-सबोटेज जांच, क्विक रिस्पॉन्स टीमों की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र पर विशेष चर्चा की गई। एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि प्रधानमंत्री जालंधर रवाना होने से पहले मुल्लांपुर का दौरा करेंगे। इसे देखते हुए मुल्लांपुर क्षेत्र और एयरपोर्ट जाने वाले मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। चंडीगढ़ से सटे मोहाली के इलाकों में भी पूरे दौरे के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की आवाजाही के दौरान कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया जाएगा और जरूरत के अनुसार अस्थायी प्रतिबंध भी लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए मोहाली और चंडीगढ़ पुलिस संयुक्त रूप से विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करेंगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...

अशोक अरोड़ा का सरकार पर हमला, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों से तत्काल बातचीत कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर कर्मचारियों के साथ बातचीत करनी चाहिए, ताकि लंबे समय से चल...

पंचकूला-सहारनपुर हाईवे के पास युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Summer express, यमुनानगर। पंचकूला-सहारनपुर हाईवे पर रुहला खेड़ी गांव के पास बुधवार सुबह खेतों में पानी की डोल से करीब 30 से 32 वर्षीय युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती के शरीर पर केवल अंतःवस्त्र थे, जबकि आसपास उसके अन्य कपड़े नहीं मिले। उसके गले में मंगलसूत्र और पैरों...

सतपाल रायजादा का तंज—नेता अपने बच्चों को उन्हीं स्कूलों में पढ़ाएं, जिनकी शिक्षा व्यवस्था की बात करते हैं; बोले- वैज्ञानिक सोच से आगे बढ़ना जरूरी

Summer express/ऊना /राकेश -: ऊना में आयोजित इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप का समापन हो गया। समापन समारोह में ऊना सदर से कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रदेश के 21 कॉलेजों से 170 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दो रातों में जीवंत होती है डगेली परंपरा,कृष्ण जन्म और हिमाचली देव संस्कृति से जुड़ा है नाता

सोलन/चंद्रिका। हिमाचल प्रदेश की पहचान केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता से ही नहीं, बल्कि यहां की समृद्ध देव संस्कृति, लोकपरंपराओं, लोकगाथाओं और लोकनाट्य परंपराओं से भी है। इसी सांस्कृतिक विरासत की एक विशिष्ट कड़ी महासुवी क्षेत्र में प्रचलित डगेली नाच है। यह अनूठी स्वांग नृत्य परंपरा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं से जुड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.