Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अल्जीरिया के अनाथालय में भीषण आग:11 बच्चों की मौत, 19 घायल

Summer express, अल्जीयर्स। अल्जीरिया की राजधानी अल्जीयर्स के निकट स्थित एक अनाथालय में तड़के भीषण आग लगने से 11 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 19 अन्य बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर कई बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

अल्जीरिया की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के अनुसार, आग राजधानी के पूर्वी उपनगर मोहम्मादिया स्थित दो मंजिला बाल देखभाल केंद्र में तड़के करीब 3:30 बजे लगी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

एजेंसी के संचार प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल नसीम बेरनाउई ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान चलने-फिरने में असमर्थ पांच बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कई घायल बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

अधिकारियों ने मृत और घायल बच्चों की उम्र संबंधी जानकारी साझा नहीं की है। साथ ही, इस हादसे में किसी वयस्क के हताहत होने की पुष्टि भी नहीं की गई है।

इस दुखद घटना पर अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमजीद तेब्बौने ने गहरा शोक व्यक्त किया। वह इन दिनों जर्मनी की आधिकारिक यात्रा पर हैं। राष्ट्रपति ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के अनुसार, यह हादसा ऐसे समय हुआ जब देश में राष्ट्रीय बाल दिवस मनाया जा रहा था। वहीं, अल्जीरिया इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। एजेंसी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह के दौरान देशभर में करीब 1,000 स्थानों पर आग लगने की घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिससे आपात सेवाओं पर लगातार दबाव बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किए बिजली महादेव के दर्शन, सड़क सुधार को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों को दिया आश्वासन

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:हिमाचल प्रदेश में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूत करने और दूरदराज के क्षेत्रों में यातायात सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए केंद्र सरकार से मिलने वाले 3000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस राशि से प्रदेश में करीब 1700 किलोमीटर सड़कों का विस्तार किया जाएगा। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण...

अंबाला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग अभियान के दौरान 55 वाहन इंपाउंड

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस चौकी नंबर-4 के क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 55 वाहनों को इंपाउंड किया गया। इनमें तीन वाहन ऐसे भी मिले, जिनके चोरी...

धान का सीजन खत्म होते ही गेहूं, फूलों और सब्जियों के बीजों की मांग बढ़ी

Summer express, बलिंदर कुमार , कैथल। धान का सीजन समाप्त होते ही जिले में गेहूं के साथ-साथ फूलों और सब्जियों के बीजों की खरीदारी में तेजी आने लगी है। बाजार में विभिन्न फसलों की उन्नत किस्मों के बीज उचित दाम पर उपलब्ध हैं। यह जानकारी कैथल फर्टिलाइजर सीड्स एंड पेस्टिसाइड संगठन के जिला प्रधान विकास...

लाल मक्की की खेती से नई पहचान बना रहे करोट के किसान श्यामलाल ठाकुर, बीज की मांग बढ़ने से जगी उम्मीद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:जिला बिलासपुर के करोट गांव के किसान श्यामलाल ठाकुर पारंपरिक खेती के साथ नई फसलों को अपनाकर किसानों के लिए एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। पिछले तीन-चार वर्षों से लाल मक्की की खेती कर रहे श्यामलाल को इस फसल से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अच्छी पैदावार के साथ-साथ अब...

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 20 नवंबर से धर्मशाला में फिजिकल टेस्ट,23 हजार से अधिक अभ्यर्थी लेंगे भाग 

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत जिला कांगड़ा में शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीईटी और पीएसटी) 20 नवंबर से शुरू होंगे। धर्मशाला स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 1 दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 23,145 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इनमें 17,477 पुरुष और 5,668 महिला अभ्यर्थी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.