Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वामित्व योजना से बदली अम्बाला छावनी की तस्वीर.. 438 दुकानदार बने मालिक

Ambala, 9 July –हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला छावनी क्षेत्र में लागू की गई स्वामित्व योजना के तहत नगर परिषद अम्बाला सदर को अब तक लगभग 33 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है। इस योजना से सैकड़ों दुकानदारों को मालिकाना हक मिलने से वर्षों पुराना सपना साकार हुआ है।

मंत्री अनिल विज ने बताया कि नगर परिषद द्वारा 20 वर्ष से अधिक पुराने तह-बाजारी, किराए व लीज से जुड़े मामलों में 58% आवेदनों को स्वीकृति दी जा चुकी है। अब तक 438 दुकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है, जिससे ये दुकानदार अब कानूनी रूप से मालिक बन चुके हैं।

417 किराएदार बने मालिक, मल्टी-स्टोरी दुकानें बनाने का रास्ता साफ

मंत्री विज ने बताया कि अब तक कुल 734 किराएदारों ने मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए आवेदन किया, जिनमें से 535 मामलों को स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें से 417 किराएदारों की रजिस्ट्री भी पूरी हो चुकी है। ये दुकानदार अब चाहें तो अपनी दुकानों का पुर्ननिर्माण या विस्तार कर सकते हैं।

तह-बाजारी और लीज आवेदनों पर भी तेज़ी से कार्य

विज ने बताया कि तह-बाजारी श्रेणी में 223 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 126 केस स्वीकृत किए गए हैं और 21 रजिस्ट्रियां पूर्ण हो चुकी हैं। वहीं, 190 लीज केसों पर कार्यवाही जारी है।

अम्बाला छावनी को योजना से जोड़ना ऐतिहासिक निर्णय: विज

अनिल विज ने बताया कि पूर्व में एक्साइज एरिया होने के कारण अम्बाला छावनी को इस योजना से बाहर रखा गया था, लेकिन उनके विशेष प्रयासों से अब छावनी क्षेत्र के निवासी भी इस योजना का पूरा लाभ उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे रोड, राय मार्केट, गांधी मार्केट, सब्जी मंडी, रामबाग रोड व बस स्टैंड जैसी प्रमुख जगहों पर स्थित दुकानों को अब वैध मालिकाना हक मिल चुका है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.