Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में भारी बारिश का कहर, टूटीकंडी में मकानों पर गिरे पेड़, बड़ा हादसा टला

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब लोगों के लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। राजधानी शिमला के टूटीकंडी वार्ड में बुधवार सुबह भारी बारिश के बीच अचानक कई पेड़ मकानों पर गिर गए, जिससे घरों की छतों और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि परिवार के सदस्य समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के साथ-साथ क्षेत्र में खतरा बने अन्य पेड़ों को भी जल्द हटाने की मांग की है।

बुधवार सुबह करीब सात बजे टूटीकंडी वार्ड स्थित ओल्ड बैरियर के समीप तेज बारिश के दौरान चार पेड़ अचानक गिर पड़े। इनमें से दो पेड़ सीधे मकानों पर गिरे, जबकि दो अन्य पेड़ खतरनाक स्थिति में झुक गए हैं। पेड़ों के गिरने से घरों की टीन की छतें क्षतिग्रस्त हो गईं और मकानों को काफी नुकसान पहुंचा।प्रभावित परिवार की सदस्य जसवीर कौर ने बताया कि तेज आवाज सुनते ही परिवार के लोग तुरंत घर से बाहर निकल आए। कुछ ही क्षण बाद पेड़ मकान पर गिर गया। उन्होंने बताया कि यदि थोड़ी भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उनका आरोप है कि ऊपरी क्षेत्र से लगातार पानी का बहाव उनके घरों की ओर छोड़ा जा रहा है, जिससे जमीन कमजोर होती गई और आखिरकार पेड़ गिर गए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले भी वन विभाग और प्रशासन को शिकायत दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन को जानकारी दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पेड़ों को काटकर हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई ताकि रास्ता और मकान सुरक्षित किए जा सकें।पूर्व पार्षद आनंद कौशल ने बताया कि क्षेत्र में अभी भी दो पेड़ झुकी हुई अवस्था में हैं, जिन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश और ऊपरी हिस्से से आने वाले पानी के कारण मिट्टी कमजोर हो रही है, जिससे भविष्य में भी ऐसे हादसों की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी ड्रेनेज व्यवस्था बनाने, खतरे वाले पेड़ों की पहचान कर उन्हें हटाने और प्रभावित परिवारों को शीघ्र उचित राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.