Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंद्रशेखर आजाद जयंती कार्यक्रम में कुलदीप वत्स का बीजेपी पर तीखा हमला

Summer express राकेश कुमार शर्मा , करनाल। शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने केंद्र और हरियाणा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और युवाओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा की। साथ ही भरत तिवारी प्रकरण, पेपर लीक विवाद और संसद के गतिरोध जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा।

कार्यक्रम के दौरान कुलदीप वत्स ने शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की आजादी शहीदों के बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज जिस लोकतंत्र की रक्षा के लिए शहीदों ने अपने प्राण न्योछावर किए, उसी लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाने वाले युवाओं पर बल प्रयोग किया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।

भरत तिवारी मामले का जिक्र करते हुए विधायक ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भरत तिवारी की फर्जी मुठभेड़ में हत्या की गई। वत्स ने कहा कि भरत तिवारी गरीबों, किसानों, मजदूरों और दलितों की आवाज थे। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने इस मामले में “न्याय की लौ” अभियान शुरू किया है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में बोलते हुए कुलदीप वत्स ने कहा कि युवाओं और छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं तो उनकी बात सुनी जानी चाहिए, न कि उन पर बल प्रयोग किया जाए। उन्होंने आंदोलनरत युवाओं के साहस की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

पेपर लीक मामले पर धार्मिक वक्ता धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी का समर्थन करते हुए वत्स ने कहा कि मेहनत करने वाले लाखों छात्रों और उनके परिवारों की भावनाओं को समझना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

संसद में जारी गतिरोध पर भी उन्होंने केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि संसद की कार्यवाही बाधित होने से जनता का पैसा और समय दोनों बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा मंत्री का बचाव करने में लगी है, जबकि युवाओं के मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।

पूर्व मंत्री ओपी धनखड़ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कुलदीप वत्स ने कहा कि सत्ता के अहंकार में भाजपा नेताओं की भाषा मर्यादा से बाहर होती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की आवाज सुनने के बजाय उसे दबाने का प्रयास कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.