Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा साहित्य अकादमी में आयोजित गोष्ठी में उभरा बंजारा समाज का ऐतिहासिक योगदान

Panchkula, 9 July-हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सेक्टर-14 स्थित महाराजा दाहिर सेन सभागार में मंगलवार को “दस गुरु परंपरा में बंजारा समाज का योगदान” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह आयोजन भाई लक्खी शाह बंजारा और भाई मक्खन शाह लुबाना की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया था।

भाई मक्खन शाह लुबाना ने गुरु तेग बहादुर की पहचान कर सिख इतिहास में रचा स्वर्णिम अध्याय

कार्यक्रम का शुभारंभ अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने दीप प्रज्वलन और गुरबाणी के शब्द “होऊं कुर्बाने जाऊं मेहरबाना…” के साथ किया।उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भाटों की बहियाँ कभी भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण स्रोत थीं, जिन्हें औपनिवेशिक काल में योजनाबद्ध तरीके से अप्रमाणिक करार दिया गया। उन्होंने बताया कि तुर्क आक्रमणों के बाद धर्मांतरण से बचने वाले क्षत्रिय वर्ग व्यापार में प्रवृत्त हुए और उन्होंने देशभर में मुगलों के विरुद्ध संघर्ष किया।डॉ. अग्निहोत्री ने भाई मक्खन शाह लुबाना की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी को पहचान कर सिख इतिहास की दिशा बदल दी। यह एक निर्णायक मोड़ था जिसने धार्मिक परंपरा और सामाजिक चेतना को नई ऊर्जा दी।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध इतिहासकार और कपूरथला एनजेएसए राजकीय कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. जसवंत सिंह ने कहा कि बंजारा समाज का गुरु परंपरा में योगदान प्रारंभ से ही रहा है। उन्होंने बताया कि बाबा मक्खन शाह लुबाना एक अंतरराष्ट्रीय व्यापारी थे, जिन्होंने गुरु नानक देव से लेकर नौवें गुरु तक की परंपरा को जीवंत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

चंडीगढ़ स्थित बाबा मक्खन शाह लुबाना फाउंडेशन के अध्यक्ष भगवान सिंह लुबाना ने अपने संबोधन में कहा कि जब सिख समाज असमंजस में था, तब मक्खन शाह ने असाधारण साहस और श्रद्धा से गुरु तेग बहादुर की पहचान कर मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में जसमेर सिंह, पुरोहित हुकम सिंह (कैथल), मनजीत सिंह (सदस्य सचिव, अकादमी) और संस्कृत प्रकोष्ठ निदेशक चितरंजन दयाल सिंह कौशल ने भी अपने विचार रखे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.