Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM का एलान..आपदा प्रभावितों को सरकार देगी 7 लाख की मदद, जमीन के लिए केंद्र से मांगी अनुमति

Mandi, Dharamveer-सराज विधानसभा क्षेत्र में आपदा प्रभावितों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार घर गंवा चुके लोगों को नए मकान बनाने के लिए 7 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। इसके साथ ही घर के भीतर रखे सामान, गौशाला व पशुधन के नुकसान का भी उचित मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आपदा से दोबारा नुकसान न हो, इसके लिए लोग सुरक्षित स्थानों पर नए घर बनवाएं। यह निर्णय जल्द ही कैबिनेट में लाकर अधिसूचना के माध्यम से लागू किया जाएगा।

 “वन भूमि की अनुमति केंद्र दे” – मुख्यमंत्री

सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में 68% भूमि वन क्षेत्र में आती है, जबकि केवल 32% क्षेत्र में 70 लाख लोग बसे हैं। ऐसे में प्रभावितों को पुनर्वास के लिए यदि भूमि देनी है, तो केंद्र सरकार को वन भूमि हस्तांतरित करने की अनुमति देनी होगी। उन्होंने प्रदेश के सांसदों से आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार से यह अनुमति दिलवाएं।

 “आपदा पर राजनीति न हो” – विपक्ष को नसीहत

सराज दौरे पर मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर पर भी तंज कसते हुए कहा कि भाजपा आरोप लगा रही है कि सरकार कुछ नहीं कर रही, जबकि 100 से ज्यादा मशीनें सड़कों को खोलने में लगीं थीं। उन्होंने कहा कि यह वक्त राजनीति करने का नहीं, मिलकर राहत कार्यों को मजबूत करने का है।

 “कंगना रनौत केंद्र से दिलाएं मदद” – सीएम की सलाह

सीएम ने मंडी से सांसद कंगना रनौत को भी सलाह दी कि उन्हें बयानबाजी की जगह केंद्र से ज्यादा से ज्यादा मदद लाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें प्रतिनिधि बनाकर भेजा है, ऐसे में उनका यह दायित्व बनता है।

 जनता से राहत कोष में सहयोग की अपील

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे डीसी मंडी द्वारा बनाए गए आपदा राहत कोष के माध्यम से ही डोनेशन दें, ताकि हर जरूरतमंद तक सही और पारदर्शी तरीके से सहायता पहुंच सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों से भी बचने की सलाह दी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.