Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित ग्रामीण डाक सेवक साहिल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए विस्तृत विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करोट डाक शाखा के अंतर्गत आने वाले करीब 20 गांवों के लोगों तक लंबे समय से डाक का वितरण नहीं किया जा रहा था, जिसकी शिकायतें लगातार विभाग को मिल रही थीं।

वरिष्ठ डाक अधीक्षक कंचन सिंह चौहान ने बताया कि क्षेत्र के डाक निरीक्षक नियमित निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान उन्हें संदेह हुआ कि संबंधित क्षेत्र में डाक का वितरण नियमानुसार नहीं हो रहा है। इसके बाद अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और ग्रामीण डाक सेवक के आवास की जांच की। तलाशी के दौरान उसके कमरे से बड़ी मात्रा में अवितरित डाक बरामद हुई। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले हैं, जिन पर कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। अधिकारियों ने ग्रामीण डाक सेवक के कब्जे से 221 रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट के आर्टिकल तथा 611 सामान्य (ऑर्डिनरी) डाक बरामद की। इस तरह कुल 832 डाक सामग्री उसके पास से मिली। उन्होंने कहा कि बरामद डाक को उसी दिन विभाग के स्थानीय कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया गया और तत्काल लोगों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। अब अधिकांश लंबित डाक संबंधित लोगों को वितरित की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मामला बेहद गंभीर है, इसलिए संबंधित ग्रामीण डाक सेवक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिन लोगों को समय पर डाक नहीं मिली, उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद संबंधित कर्मचारी को विभागीय आरोप पत्र जारी किया जाएगा और ग्रामीण डाक सेवकों के सेवा नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि शिकायतों के आधार पर संबंधित क्षेत्र के निरीक्षक ने जांच की थी, जिसमें डाक सेवक के कमरे से चिट्ठियां, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड सहित बड़ी मात्रा में अन्य डाक सामग्री बरामद हुई। इस मामले के सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में भी हैरानी है। डाक विभाग का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और यदि जांच में अन्य अनियमितताएं सामने आती हैं तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ और भी कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए निगरानी व्यवस्था को और अधिक सख्त किया जाएगा, ताकि लोगों तक उनकी महत्वपूर्ण डाक समय पर और सुरक्षित ढंग से पहुंचाई जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.