Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की आशंका के चलते एक फ्लैट और एक मकान को एहतियातन खाली करा दिया गया है। वहीं आसपास के करीब 10 अन्य भवन भी खतरे की जद में बताए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

लगातार बारिश के कारण प्रभावित क्षेत्र में स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में न जाने की अपील की है।

ग्रामीण क्षेत्र के एसडीएम मंजीत शर्मा ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से संबंधित स्थल पर भवन निर्माण और खुदाई का कार्य रुकवा दिया। एसडीएम ने बताया कि एहतियात के तौर पर एक मकान खाली कराया गया है और पूरे क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है।

स्थानीय निवासी चेतन मेहता ने आरोप लगाया कि बारिश के दौरान भवन निर्माण के लिए की गई अवैज्ञानिक और असुरक्षित खुदाई के कारण पहाड़ी कमजोर हो गई, जिससे यह संकट पैदा हुआ है। उनका कहना है कि बिना पर्याप्त सुरक्षा उपाय अपनाए किए गए निर्माण कार्य का खामियाजा अब आसपास रहने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

प्रभावित परिवारों में एक मैकेनिक भी शामिल है, जिसने अपनी जीवनभर की कमाई से इस क्षेत्र में फ्लैट खरीदा था। बढ़ते खतरे के कारण उसे भी परिवार की सुरक्षा को देखते हुए अपना घर छोड़ना पड़ा। उसने कहा कि बड़ी मुश्किल से बनाया गया आशियाना अब असुरक्षित हो गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे कराया जाए, पहाड़ी की स्थिरता का वैज्ञानिक आकलन किया जाए और प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक राहत एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में संवेदनशील इलाकों में निर्माण कार्यों और खुदाई पर विशेष निगरानी रखी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। प्रशासन ने भी आश्वस्त किया है कि क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.