Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के पंजीकरण ने इसे प्रदेश के सबसे बड़े नशा विरोधी जनआंदोलनों में शामिल कर दिया।

मैराथन के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों पर पुष्पवर्षा कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और विभिन्न सामाजिक संगठनों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। आयोजन का उद्देश्य समाज में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता फैलाना और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

आयोजकों के अनुसार मैराथन के लिए कुल 1,16,451 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 76,411 पुरुष और 38,540 महिलाएं शामिल रहीं। पांच किलोमीटर की दौड़ में 1,15,183 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि 10 किलोमीटर श्रेणी में 1,268 धावकों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। मटका चौक से शुरू हुई मैराथन शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निर्धारित स्थान तक पहुंची।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज का भविष्य बर्बाद कर देता है। उन्होंने कहा कि नशा दीमक की तरह परिवारों को खोखला कर देता है, इसलिए इसके खिलाफ समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ‘नशामुक्त हरियाणा’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और युवाओं को खेल, शिक्षा तथा सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

मैराथन को लेकर जिला प्रशासन ने कई दिनों पहले से व्यापक तैयारियां की थीं। जगाधरी और यमुनानगर के प्रमुख चौराहों को आकर्षक रोशनी, सजावटी पौधों और नशा विरोधी संदेशों वाले पोस्टरों से सजाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इसी दौरान मैराथन में शामिल एक बच्ची अचानक बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त धीरज कुमार ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को अपनी सरकारी गाड़ी से तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने तुरंत उसका उपचार शुरू किया और उसकी हालत पर निगरानी रखी। समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से बच्ची को राहत मिली। धीरज कुमार की त्वरित कार्रवाई की मौके पर मौजूद लोगों और प्रतिभागियों ने सराहना की।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से सरकार ने नशे के खिलाफ जनभागीदारी को मजबूत करने का संदेश देते हुए युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.