Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में एक बार फिर मानसून जोर पकड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के ताजा विशेष मौसम बुलेटिन के अनुसार 28 से 30 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा (12 सेंटीमीटर या उससे अधिक) होने की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई की रात तक मानसून की गतिविधियां सामान्य रहेंगी, लेकिन इसके बाद बारिश का दौर तेज हो जाएगा। 28 और 29 जुलाई को कई इलाकों में तेज बारिश होने के आसार हैं। लगातार वर्षा के चलते निचले क्षेत्रों में जलभराव, ग्रामीण इलाकों में कच्चे रास्तों के क्षतिग्रस्त होने और छोटे नालों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। विभाग ने लोगों और किसानों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

27 जुलाई (सोमवार): पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन कोई विशेष चेतावनी नहीं दी गई है।

28 जुलाई (मंगलवार): मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और पटियाला में येलो अलर्ट रहेगा। मालवा क्षेत्र के अधिकांश जिलों में फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

29 जुलाई (बुधवार): बारिश का असर और अधिक व्यापक रहने की संभावना है। गुरदासपुर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने का अनुमान है।

30 जुलाई (गुरुवार): बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है। गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर और मोहाली में येलो अलर्ट रहेगा, जबकि राज्य के बाकी जिलों में किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

इस बीच रविवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में शनिवार की तुलना में 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि तापमान सामान्य स्तर के आसपास बना रहा। राज्य में सबसे अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस तापमान भाखड़ा बांध क्षेत्र में रिकॉर्ड किया गया। चंडीगढ़ में 37 डिग्री, पटियाला में 36.1 डिग्री, मोगा में 36.3 डिग्री, पठानकोट में 35.5 डिग्री, लुधियाना में 35 डिग्री, फिरोजपुर और फरीदकोट में 34.7 डिग्री, अमृतसर में 34.2 डिग्री, जालंधर (आदमपुर) में 34 डिग्री, गुरदासपुर और बठिंडा में 33.9 डिग्री, होशियारपुर में 33.8 डिग्री तथा मुक्तसर में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

वर्षा की बात करें तो रविवार को सबसे अधिक 13.5 मिलीमीटर बारिश लुधियाना में दर्ज की गई, जबकि मोहाली में 13 मिलीमीटर और अमृतसर में 0.6 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। राज्य के अधिकांश अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.