Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में नहर में डूबा चार बहनों का इकलौता भाई, तलाश जारी

Summer express, यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर के फतेहगढ़ पुल के पास नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बह गया। हादसे में चार बहनों के इकलौते भाई के लापता होने से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है, लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका।

जानकारी के अनुसार, दुर्गा गार्डन निवासी 17 वर्षीय अमित दोपहर करीब ढाई बजे अपने दो दोस्तों के साथ फतेहगढ़ पुल के पास घूमने गया था। वहां पहुंचने के बाद वह नहाने के लिए पश्चिमी यमुना नहर में उतर गया। कुछ ही देर में तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आने से वह बहने लगा।

प्रत्यक्षदर्शी दोस्तों ने बताया कि उन्होंने अमित को बचाने के लिए पूरी कोशिश की। उन्होंने उसका हाथ पकड़ने के लिए अपनी टांग आगे बढ़ाई, लेकिन नहर की ढलान अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और देखते ही देखते पानी में समा गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी राम कुमार की मौजूदगी में गोताखोरों को बुलाकर नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। देर शाम तक अभियान जारी रहा, लेकिन अमित का कोई पता नहीं चल पाया।

घटना की सूचना मिलते ही अमित की मां रेखा बदहवास हालत में मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि वह सुबह काम पर गई थीं और घर से निकलते समय बेटे को बाहर नहीं जाने की हिदायत दी थी। अमित ने उनसे केवल 10 रुपये लिए थे और दोस्तों के साथ घूमने निकल गया था। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि यह उनकी बेटे से आखिरी मुलाकात होगी।

पुलिस के अनुसार, तीनों किशोर घूमने के लिए फतेहगढ़ पुल पहुंचे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नहाने के दौरान अमित गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया। फिलहाल गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है।

प्रशासन ने एक बार फिर लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में नहरों और नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में इन स्थानों पर नहाने या अनावश्यक रूप से जाने से बचें। अभिभावकों से भी बच्चों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की गई है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.