Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं धार्मिक आयोजन: जुगल किशोर गोयल

दलजीत विक्की | लुधियाना
समर न्यूज

श्री साईं बाबा सेवा समिति एवं श्री साईं कृपा महिला मंडल द्वारा आयोजित 14वें श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 के अंतर्गत होने वाली विशाल साईं भजन संध्या एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का निमंत्रण अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड, हल्का नॉर्थ के चेयरमैन जुगल किशोर गोयल को भावपूर्वक भेंट किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने जुगल किशोर गोयल को कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में काकड़ आरती, मंगल स्नान एवं श्री साईं अमृतवाणी पाठ का आयोजन होगा। 30 जुलाई को श्री साईं पालकी एवं रथ यात्रा निकाली जाएगी तथा 1 अगस्त को शाम 7 बजे से बेनसन ग्रैंड, जालंधर बाईपास, लुधियाना में भव्य विशाल साईं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जुगल किशोर गोयल ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। धर्म लोगों को जोड़ने का संदेश देता है और इस प्रकार के कार्यक्रम आपसी भेदभाव, वैमनस्य और दूरियों को समाप्त कर समाज में सद्भाव एवं सौहार्द का वातावरण बनाते हैं।
गुरु पूर्णिमा जैसे पर्व पर आयोजित कार्यक्रम भारतीय संस्कृति व आध्यात्मिक परंपराओं को बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...

हरियाणा में सरकारी नौकरी केवल योग्यता के आधार पर ही मिलेगी : मुख्यमंत्री सैनी

{मुख्यमंत्री बोले-नवनियुक्त कर्मचारी सरकारी तंत्र का हिस्सा ही नहीं, सुशासन की सेवा पहुंचाने वाली टीम भी हैंमुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की सरकारी भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है और अब युवाओं को उनकी मेहनत, योग्यता तथा प्रतिभा के आधार पर नौकरी दी जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.