Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियाना
समर न्यूज

पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।
ऐसे में यह नशेड़ी सड़को पर लड़खड़ाते हुए और बेसुध हालत में दिखाई देते है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कई वीडियो में युवक ही नहीं, बल्कि युवतियां भी कथित रूप से नशे की हालत में सड़कों पर गिरती, लड़खड़ाती और अपने शरीर पर नियंत्रण खोती दिखाई दे रही हैं। इन वीडियो ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया है और नशे के खिलाफ चल रही मुहिम पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
ताजा मामला लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके व समराला चौक इलाके का सामने आया है, जहां सलेम टाबरी के पार्क में तीन युवक कथित तौर पर नशे की ओवरडोज के बाद बेसुध हालत में दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो में युवक अजीब स्थिति में खड़े नजर आ रहे हैं। उनकी आंखें बंद हैं और वे अपने पैरों पर ठीक से खड़े तक नहीं हो पा रहे। बार-बार उनका संतुलन बिगड़ रहा है और वे गिरते-संभलते दिखाई दे रहे हैं। वही समराला चौक की वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे नशे में धुत युवक सड़क के बीचों बीच लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहा है।
यह दोनों पार्क पुलिस थाने और पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित है। 24 घंटे व्यस्त रहने वाले इलाके होने के बावजूद इन दोनों स्थानों पर युवकों की ऐसी हालत सामने आने से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि यदि नशे का सेवन करने वाले लोग सार्वजनिक जगहों पर दिखाई दे रहे हैं तो यह स्थिति बेहद गंभीर है।

कई इलाकों से सामने आ रही वीडियो ने बढ़ाई चिंता…

सिर्फ एक इलाके तक सीमित नहीं, बल्कि शहर के अन्य हिस्सों से भी ऐसी वीडियो सामने आने का दावा किया जा रहा है। इनमें कुछ युवक और युवतियां कथित तौर पर नशे के प्रभाव में सड़क किनारे गिरते और लड़खड़ाते दिखाई दे रहे हैं। कुछ वीडियो में राहगीर उन्हें संभालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इन घटनाओं के बाद शहर में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या लुधियाना में नशे का कोई नया और खतरनाक रूप तेजी से फैल रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इन हालातों की तुलना विदेशों में चर्चा में रहे ‘जॉम्बी ड्रग’ जैसी स्थिति से की है। हालांकि, अभी तक पुलिस या स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी विशेष ड्रग या पदार्थ की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
{पुलिस की कार्रवाई पर
उठे सवाल…
वायरल वीडियो के बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन से नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए केवल जागरूकता अभियान ही नहीं, बल्कि नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना भी जरूरी है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। युवकों और युवतियों की पहचान कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो कहां के हैं और इनमें दिखाई दे रहे लोग किस नशे के प्रभाव में थे। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट
हो सकेगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...

हरियाणा में सरकारी नौकरी केवल योग्यता के आधार पर ही मिलेगी : मुख्यमंत्री सैनी

{मुख्यमंत्री बोले-नवनियुक्त कर्मचारी सरकारी तंत्र का हिस्सा ही नहीं, सुशासन की सेवा पहुंचाने वाली टीम भी हैंमुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की सरकारी भर्ती व्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है और अब युवाओं को उनकी मेहनत, योग्यता तथा प्रतिभा के आधार पर नौकरी दी जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.