Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल पुलिस भर्ती में कट ऑफ डेट पर भड़के युवा, एकमुश्त आयु छूट की उठाई मांग

Summer express मं/डी, धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा डेट ऑफ डेट को लेकर मंडी जिला के युवाओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। युवाओं ने प्रदेश सरकार से पुलिस भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों को एकमुश्त आयु छूट देने पर आंदोलन के चेतावनी दी है। युवाओं का आरोप है की 6 जुलाई 2026 को जारी पुलिस भर्ती अधिसूचना में आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर निर्धारित की गई है। जिसके चलते 1 जनवरी से 6 जुलाई 2026 के बीच 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले हजारों युवा आवेदन करने से वंचित हो गए हैं। 

उनका कहना है कि यह व्यवस्था कई पात्र अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। सरकार के इस निर्णय का भर्ती के तैयारी कर रहे युवाओं के अभिभावकों ने भी कड़ा विरोध किया है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विजय ठाकुर ने बताया कि उनके बच्चे पिछले कई वर्षों से पुलिस भर्ती का सपना लेकर कड़ी मेहनत और तैयारी कर रहे हैं। लेकिन वर्तमान आयु निर्धारण के कारण बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर नहीं मिल रहा है। उन्होंने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए प्रभावित अभ्यर्थियों को एकमुश्त आयु छूट देने की मांग की है। वहीं इस मौके पर युवाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने समय रहते इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो वे अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए राजधानी शिमला में व्यापक जनांदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल के शिव मंदिर में लाखों की चोरी, CCTV भी ले गए  

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल। श्रावण मास के दौरान करनाल के सेक्टर-9 स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में हुई बड़ी चोरी की वारदात ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। बेखौफ चोर देर रात मंदिर में घुसे और भगवान की मूर्तियों पर सजे चांदी के मुकुट, चांदी का छत्र, शेषनाग...

न्यायपालिका ने किया दूध का दूध, पानी का पानी: शांडिल्य  

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला। महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बरी किए जाने के बाद एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया और ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने फैसले का स्वागत किया।...

पाकिस्तान आधारित गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने का दावा, मोनू मानेसर ने पुलिस से लगाई गुहार

Summer express, गुरुग्राम। कथित गौ रक्षक मोनू मानेसर ने पाकिस्तान से संचालित एक आपराधिक गिरोह से जुड़े व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए ऑडियो रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू...

फर्जी दिल्ली पुलिस बनकर रंगदारी मांगने वाला गिरोह गिरफ्तार  

Summer express, अनुज पांचाल , गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम बनकर लोगों को डराने-धमकाने और 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना ऋषि अभी फरार है। गिरफ्तार...

ऊना से दौड़ीं 50 नई इलेक्ट्रिक बसें, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने किया शुभारंभ

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को आईएसबीटी ऊना से 50 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन बसों के संचालन से यात्रियों को सस्ती, आरामदायक और सुरक्षित परिवहन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.