Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल प्रदेश में अभी बारिश से नही मिलेगी राहत,एक सप्ताह तक मौसम रहेगा खराब

​Summer express/ शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में आगामी 5 से 6 दिनों तक मानसून की सक्रियता बनी रहेगी और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। गत 24 घण्टों के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रोंन में वर्षा दर्ज की गई।राजधानी शिमला में भी सोमवार को मोसम खराब बना रहा।मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 7 अगस्त तक प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है ,जिसके कारण IMD ने विभिन्न क्षेत्रों में येलो अलर्ट भी जारी किया है।वहीं इस मानसून सीजन में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 3 अगस्त से 7 अगस्त तक पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 8 और 9 अगस्त को राज्य के मध्यवर्ती और मैदानी जिलों में भी मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए येलो अलर्ट की श्रेणी में जिलावार भारी बारिश की चेतावनी दी है।

​संदीप शर्मा ने कहा कि 3 अगस्त को बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है। 4 अगस्त के लिए ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा। वहीं 5 अगस्त को कांगड़ा और मंडी, 6 अगस्त को बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर तथा 7 अगस्त को कांगड़ा, चंबा और मंडी जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस दौरान सोलन, शिमला और सिरमौर के कुछ इलाकों में निचले बादलों (Low Clouds) के कारण दृश्यता (Visibility) काफी घट सकती है, विशेषकर उन समयों में जब तेज या भारी बारिश का दौर चल रहा हो।

​मौसम विभाग द्वारा जारी जुलाई माह के मानसूनी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जुलाई में प्रदेश भर में सामान्य बारिश दर्ज की गई है जो कि सामान्य से 6% अधिक है। जिलावार तुलना में कुल्लू जिले में सामान्य से सर्वाधिक 62% अधिक बारिश हुई है, जबकि इसके विपरीत हमीरपुर और लाहौल-स्पीति जिलों में सामान्य से लगभग 43% कम बारिश दर्ज की गई। वहीं चंबा, शिमला और किन्नौर में सामान्य से अधिक (Excess) तथा बिलासपुर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन और ऊना में सामान्य के आसपास वर्षा हुई है।

​पूरे मानसूनी सीजन की बात करें तो 1 जून से 3 अगस्त तक पूरे हिमाचल प्रदेश में औसतन सामान्य से 9% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान केवल चार जिलों—हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और मंडी—में सामान्य से कम बारिश हुई है, जबकि बाकी अन्य जिलों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है।संदीप शर्मा ने स्पष्ट किया कि रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण प्रदेश के तापमान में कोई बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिलेगी और यह वर्तमान स्तर के आसपास ही स्थिर रहेगा। वर्तमान में शिमला और मनाली जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में दिन का तापमान 20°C से 22°C के बीच बना हुआ है। सोलन और धर्मशाला में तापमान 28°C से 30°C तथा मैदानी क्षेत्रों जैसे मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना और पांवटा साहिब में 32°C से 35°C के बीच बना हुआ है, जिसमें प्रदेश भर में सर्वाधिक तापमान ऊना में 35°C दर्ज किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तीन पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर, सात एएसआई बने

हेम राज बब्बर | जगराओंसमर न्यूजआज जगराओं पुलिस (लुधियाना रूरल) में लंबे समय से सेवा दे रहे अलग-अलग पुलिस अधिकारियों में से तीन पुलिस अधिकारियों को सब इंस्पेक्टर और सात पुलिस अधिकारियों को एएसआई प्रमोट किया गया और जगराओं एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने सभी को स्टार लगाकर यह प्रमोशन दिया। इस मौके पर सब...

डीएमसी के डॉक्टर और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजडीएमसी एंड हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पीएल गौतम और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह को मृतक अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत...

हलका फिल्लौर के पिंड दद्दवाल में पहुंचे प्रिंसिपल प्रेम कुमार, समस्याएं भी सुनीं

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूजआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने आज विधानसभा हलका फिल्लौर के गांव दद्दवाल का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गांववासियों की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि लोगों की हर जायज समस्या का समाधान...

लुधियाना में कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा बैंस के इशारे से आशु के समर्थक भड़के

सौरभ अरोड़ा | लुधियानासमर न्यूजपंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा देखने को मिला कुछ कांग्रेस समर्थक यहां एआईसीसी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जनरल डायर की फोटो व उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर मीटिंग में शामिल हुए।इस...

किचलू नगर में धंसी करोड़ों की सड़क 20 फीट गहरा गड्ढा; सीवर लाइन टूटी

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजकिचलू नगर में दो दिन पहले सड़क धंसी तो स्थानीय लोगों ने नगर निगम को शिकायत कर दी। गड्ढा अस्थायी तौर पर भर दिया गया, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं हुई। नतीजा, गुरुवार सुबह सड़क का करीब 30 से 35 फीट हिस्सा भरभराकर धंस गया। करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.