Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल के शिव मंदिर में लाखों की चोरी, CCTV भी ले गए  

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल। श्रावण मास के दौरान करनाल के सेक्टर-9 स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर में हुई बड़ी चोरी की वारदात ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। बेखौफ चोर देर रात मंदिर में घुसे और भगवान की मूर्तियों पर सजे चांदी के मुकुट, चांदी का छत्र, शेषनाग समेत कई कीमती धार्मिक आभूषण चोरी कर फरार हो गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, चोरों ने वारदात को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया। सबसे पहले मंदिर के चौकीदार रामविलास को उसके कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया, ताकि वह किसी को सूचना न दे सके। चौकीदार ने बताया कि रात करीब 12 से 1 बजे तक वह जाग रहा था। सिर में दर्द होने के कारण वह अपने कमरे में जाकर सो गया। तड़के करीब तीन बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने पाया कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है। काफी देर तक आवाज लगाने के बावजूद कोई मदद नहीं मिली। सुबह पूजा के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने दरवाजा खोला, तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ।

चोर केवल धार्मिक आभूषण ही नहीं ले गए, बल्कि अपने पीछे सबूत भी मिटाने की कोशिश कर गए। बदमाश मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी उखाड़कर साथ ले गए। इससे साफ संकेत मिलते हैं कि वारदात को पूरी तैयारी और पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया, ताकि पुलिस को जांच में कोई सुराग न मिल सके।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि मंदिर से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी मौजूद है, इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय निवासी पवन शर्मा और अन्य लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की सुरक्षा पर भी चिंता स्वाभाविक है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मंदिर के आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही तकनीकी और खुफिया जांच के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

श्रावण मास में मंदिर में हुई इस चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश और निराशा है। लोग प्रशासन से मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.