Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राम बाजार में बढ़ी रेहड़ी-फड़ी वालों की मौजूदगी, व्यापारियों ने मेयर से लगाई ‘नॉन-वेंडिंग जोन’ की गुहार

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला के राम बाजार में रेहड़ी-फड़ी वालों की बढ़ती मौजूदगी को लेकर स्थानीय व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि कोर एरिया से हटाए गए कई तहबाजारी अब राम बाजार की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे यहां आवाजाही और कारोबार दोनों प्रभावित हो रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर राम बाजार व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान से मिला और राम बाजार को भी ‘नॉन-वेंडिंग जोन’ घोषित करने की मांग उठाई।

नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि व्यापारियों ने राम बाजार में रेहड़ी-फड़ी लगाने पर रोक लगाने की मांग रखी है। उन्होंने कहा कि इस मांग पर नियमों के तहत विचार किया जाएगा। साथ ही मेयर ने बताया कि नगर निगम द्वारा सब्जी मंडी में विकसित किए जा रहे नए प्रोजेक्ट में तहबाजारियों के लिए एक पूरा फ्लोर आरक्षित रखने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जल्द ही मुख्यमंत्री से चर्चा की जाएगी, ताकि प्रोजेक्ट को शीघ्र पूरा कर वेंडर्स को स्थायी स्थान उपलब्ध कराया जा सके और व्यापारियों व तहबाजारियों—दोनों की समस्याओं का संतुलित समाधान निकाला जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चरखी-दादरी में दिनदहाड़े गंगवार, दो पक्षों के संघर्ष में छह युवक घायल

Summer express, चरखी-दादरी। शहर के सिटी थाना के सामने स्थित तहसील रोड पर वीरवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दो पक्षों के बीच अचानक हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद ने गंगवार का रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में छह युवक...

हिसार में कांवड़ियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दंपती और 12 वर्षीय बेटी घायल

Summer express, हिसार। हरियाणा के हिसार में देर रात बेखौफ बदमाशों ने कांवड़ यात्रा के दौरान दहशत फैलाते हुए भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। विधायक सावित्री जिंदल के अस्पताल के नजदीक दयानंद कॉलोनी स्थित तिकोना पार्क और शिव मंदिर के पास हुई इस वारदात में एक दंपती और उनकी 12 वर्षीय बेटी गोली लगने...

लोहारली-चुरूडू पुल पर भाजपा का विरोध, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर को पुलिस ने रोका

Summer express/ऊना,राकेश-: जिला ऊना में गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाले स्वां नदी पर बने लोहारली-चुरूडू पुल को लेकर गुरुवार को राजनीतिक हलचल देखने को मिली। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेश ठाकुर अपने समर्थकों के साथ पुल का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी।...

धर्मशाला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मुख्यमंत्री पर टिप्पणी को लेकर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर साधा निशाना

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वीरवार को ब्लॉक कांग्रेस ने कचहरी चौक पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सुधीर शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उनके बयान की कड़ी निंदा...

HPU में फीस बढ़ोतरी पर ABVP का विरोध तेज, चौथे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय  में हाल ही में की गई फीस बढ़ोतरी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। परिषद द्वारा शुरू किया गया अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। एबीवीपी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.