Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयसिंहपुर में AAP ने तेज किया संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान के जरिए 2027 चुनाव की तैयारी

Summer express/ राहुल चावला, कांगड़ा -:आम आदमी पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए मंगलवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के चौगान स्थित कला मंच से ‘हिमाचल जोड़ो सदस्यता अभियान’ को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश प्रभारी ऋतुराज गोविंद झा, प्रदेश सह प्रभारी अजय राजपूत सहित प्रदेश, जिला और विधानसभा स्तर के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान लगभग 125 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पत्रकारों से बातचीत में ऋतुराज गोविंद झा ने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत 2 अगस्त को मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र से की गई थी। इसके बाद अब अभियान को कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के जयसिंहपुर तक पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेशभर में संगठन का विस्तार कर रही है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।उन्होंने राज्य सरकार पर चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया। झा ने कहा कि महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये की सहायता, युवाओं को रोजगार, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों से गोबर और दूध खरीदने की योजना तथा स्टार्टअप को बढ़ावा देने जैसे कई प्रमुख वादे अब तक धरातल पर नहीं उतर पाए हैं। उन्होंने प्रदेश में स्कूल बंद होने के मुद्दे को भी उठाते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।

इस अवसर पर उन्होंने पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा लागू की गई योजनाओं का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार वहां मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, महिला सम्मान राशि, स्कूल ऑफ एमिनेंस, आउटसोर्स कर्मचारियों का नियमितीकरण, किसानों के लिए विभिन्न सुविधाएं, भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान, खेल परिसरों का निर्माण, मुफ्त कैशलेस इलाज और सड़क विकास जैसे कई कार्य सफलतापूर्वक किए गए हैं।ऋतुराज गोविंद झा ने विश्वास जताया कि हिमाचल प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मजबूत विकल्प के रूप में देख रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.