Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना के आरोप

Summer express, नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल क्षेत्र में शादी के चार महीने बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। 24 वर्षीय मेघा शर्मा का शव उसके मायके में बने पानी के टैंक से बरामद होने के बाद परिवार में मातम छा गया। मामले में मृतका के परिजनों ने पति पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार मेघा शर्मा की शादी 20 अप्रैल 2026 को जोरासी गांव निवासी धीरज के साथ हुई थी। धीरज मानेसर स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। मेघा ने एमएससी और बीएड की पढ़ाई पूरी की थी और अपने भविष्य को लेकर कई सपने संजोए हुए थी। परिवार का आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही उसे ससुराल में मानसिक रूप से परेशान किया जाने लगा था।

मृतका की छोटी बहन रजनी ने आरोप लगाया कि धीरज अक्सर मेघा पर मानसिक दबाव बनाता था। वह दूसरी महिलाओं की तस्वीरें और वीडियो दिखाकर उसकी तुलना करता था तथा कथित तौर पर उसे अपनी इच्छा के अनुसार व्यवहार करने के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर उसके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की जाती थी।

परिवार के मुताबिक घटना से एक दिन पहले धीरज मेघा को उसके मायके छोड़कर गया था।  रात दोनों बहनें एक ही कमरे में सोई थीं। इस दौरान मेघा ने अपनी वैवाहिक जिंदगी में चल रही परेशानियों और मानसिक तनाव के बारे में विस्तार से बताया था। परिवार ने उसे धैर्य रखने और जरूरत पड़ने पर कानूनी मदद लेने की सलाह दी थी।

 सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर में बने पानी के टैंक का ढक्कन खुला मिला। मेघा कमरे में नहीं थी। तलाश करने पर उसका शव टैंक के अंदर मिला। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शहर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता लालाराम की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.