Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार हुए हेड कांस्टेबल, तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत

Summer express, सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे हरियाणा पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान सड़क पर खड़े एक वाहन को हटवाते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान हेड कांस्टेबल देवी दयाल के रूप में हुई है, जो डायल-112 की आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ईआरवी) टीम में तैनात थे। देर रात किसी सूचना पर कार्रवाई के लिए वह अपनी टीम के साथ निकले थे। इसी दौरान कुंडली के पास नेशनल हाईवे पर एक वाहन सड़क के बीचोंबीच खड़ा मिला, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था।

यातायात को सुचारु रखने और जाम की स्थिति से बचाने के लिए देवी दयाल स्वयं वाहन से नीचे उतरे और रास्ता साफ कराने का प्रयास करने लगे। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक के भाई अर्जुन, जो पानीपत जिले के नामुंडा गांव के निवासी हैं, ने बताया कि देर रात पुलिस टीम उनके घर पहुंची और पहले दुर्घटना की जानकारी दी। परिवार जब अस्पताल पहुंचा तो उन्हें देवी दयाल के निधन की दुखद सूचना मिली। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

बताया जा रहा है कि देवी दयाल पिछले करीब 20 वर्षों से हरियाणा पुलिस में सेवाएं दे रहे थे। वह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी असमय मृत्यु से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

कुंडली थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.