Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

परमार को श्रद्धांजलि देने के बाद कांग्रेस सरकार पर बरसे डॉ. राजीव बिंदल, बोले- जनता 2027 में मांगेगी वादों का हिसाब

Summer express/शिमला,संजू -:डॉ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर हिमाचल प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. परमार के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्हें हिमाचल का निर्माता कहा जाता है और उनकी दूरदर्शी सोच ने प्रदेश को विकास की नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि कृषि, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसी आधारभूत सुविधाओं के विकास में डॉ. परमार की भूमिका हमेशा प्रेरणादायी रहेगी। बिंदल ने कहा कि “सड़कें हमारी भाग्य रेखा हैं” जैसी उनकी सोच आज भी प्रदेश के समग्र विकास के लिए मार्गदर्शक है और उनके सपनों का हिमाचल बनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों के परिणामों ने यह संकेत दिया है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कामकाज से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना था कि चुनावी नतीजों के बाद मुख्यमंत्री भविष्य की राजनीतिक बातें कर रहे हैं, जबकि उन्हें जनता से किए गए वादों पर जवाब देना चाहिए।डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता राजनीतिक दावों के बजाय सरकार के प्रदर्शन का मूल्यांकन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले पहली कैबिनेट में एक लाख सरकारी नौकरियां देने, पांच लाख रोजगार उपलब्ध कराने और महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने जैसी कई गारंटियां दी थीं, लेकिन इन वादों पर अब तक अमल नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार युवा आज भी रोजगार की राह देख रहा है और महिलाएं भी घोषित योजनाओं के लागू होने का इंतजार कर रही हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में भाई-भतीजावाद, बैकडोर भर्तियों और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि जनता विकास, रोजगार और पारदर्शी प्रशासन की उम्मीद कर रही थी, लेकिन उसे आर्थिक चुनौतियों और प्रशासनिक अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिला परिषद चुनावों में अधिकांश जिलों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की सफलता जनता के बदलते रुझान का संकेत है।डॉ. बिंदल ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री अपनी सरकार की लोकप्रियता को लेकर आश्वस्त हैं तो उन्हें प्रदेशभर में जाकर जनता के सामने अपने वादों और उपलब्धियों का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा विकास, सुशासन और जनविश्वास के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ रही है तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस सरकार के कामकाज के आधार पर अपना फैसला सुनाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.