Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: शोघी बॉर्डर पर 1.120 किलो हाई-ग्रेड हेरोइन जब्त, हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की स्पेशल सेल ने जिला सीमा शोघी के पास 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर हरियाणा के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत करीब छह करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस इसे राज्य में अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी में से एक मान रही है।हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए शिमला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस की स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर शोघी बॉर्डर पर नाकाबंदी कर 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की। इस मामले में हरियाणा निवासी 22 वर्षीय विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी यह खेप शिमला के तारा देवी क्षेत्र में अपने स्थानीय संपर्कों तक पहुंचाने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मेहर पंवर ने बताया कि यह कार्रवाई तीन अगस्त को स्पेशल सेल द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि पड़ोसी राज्य से नशे की बड़ी खेप शिमला लाई जा रही है। सूचना के आधार पर शोघी के पास नाकाबंदी की गई, जहां आरोपी विजय कुमार, निवासी नारायणगढ़, जिला अंबाला (हरियाणा) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की गई।उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी तारा देवी क्षेत्र में सक्रिय स्थानीय नेटवर्क को यह खेप सौंपने की तैयारी में था। पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है ताकि इस तस्करी गिरोह के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा सके। साथ ही वित्तीय लेन-देन और अन्य राज्यों से जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

एएसपी मेहर पंवर ने कहा कि वर्ष 2026 में शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव किया है। अब केवल छोटे मामलों पर कार्रवाई करने के बजाय बड़े सप्लायरों और संगठित गिरोहों पर फोकस किया जा रहा है। तकनीकी जांच, वित्तीय जांच और PITNDPS कानून के तहत सख्त कार्रवाई की रणनीति अपनाई गई है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।उन्होंने बताया कि इसी रणनीति के तहत मार्च 2026 में न्यू शिमला पुलिस ने एक करोड़ रुपये मूल्य की 562 एलएसडी स्टैम्प बरामद कर मुख्य सप्लायर समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में चार पुलिसकर्मियों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें बर्खास्त कर जेल भेजा गया। इसके अलावा मार्च में आईएसबीटी शिमला से 288 ग्राम हेरोइन, अप्रैल में कुमारसैन से 11.5 किलोग्राम अफीम और 12 लाख रुपये नकद, मई में पंजाब से 309 ग्राम हेरोइन, जून में फिरोजपुर के मुख्य सप्लायर से 131 ग्राम हेरोइन और 27 ग्राम मेथामफेटामाइन (आइस) तथा जुलाई में शोघी बैरियर से 242 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।

एएसपी ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक शिमला पुलिस चार किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 14 किलोग्राम अफीम, 15 किलोग्राम चरस, पांच किलोग्राम से अधिक पोस्त, 11.6 ग्राम एलएसडी और करीब 60 ग्राम मेथामफेटामाइन बरामद कर चुकी है। इसके अलावा 10 लाख से अधिक अवैध भांग के पौधों को भी नष्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि 1.120 किलोग्राम हेरोइन की यह बरामदगी पुलिस की बदली हुई रणनीति और नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान की बड़ी सफलता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.