Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में कृषि विपणन व्यवस्था हुई मजबूत, किसानों को मिल रही आधुनिक सुविधाएं : अक्षय सिंह नैंटा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सदस्य अक्षय सिंह नैंटा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार कृषि एवं बागवानी क्षेत्र के विकास के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों और बागवानों को आधुनिक विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराना, उनकी उपज का बेहतर मूल्य सुनिश्चित करना तथा कृषि विपणन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और सुदृढ़ बनाना है।उन्होंने बताया कि हाल ही में अंत्रावली (गुम्मा) में नया एपीएमसी चेक पोस्ट स्थापित कर 9 जुलाई 2026 से इसका संचालन शुरू किया गया है। इस व्यवस्था से अधिसूचित कृषि एवं बागवानी उपज की आवाजाही की निगरानी मजबूत हुई है और अब तक लगभग 5.95 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है।

नैंटा ने कहा कि रोहड़ू के मेहंदी में आधुनिक सब-मार्केट यार्ड का निर्माण पूरा हो चुका है, जिससे क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को बेहतर विपणन सुविधाएं मिलेंगी। वहीं थरमाठी सब-मार्केट यार्ड भी तैयार है और इसके शुरू होने से स्थानीय बागवानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा होगी।उन्होंने बताया कि बाजार व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने फ्लाइंग स्क्वॉड का गठन किया है। इन टीमों द्वारा लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं, जिससे अवैध विपणन गतिविधियों पर रोक लगी है। प्रवर्तन अभियानों के माध्यम से अब तक 52.80 लाख रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ है।अक्षय सिंह नैंटा ने कहा कि सरकार भविष्य में भी मंडियों और सब-मार्केट यार्डों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने, किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा कृषि विपणन प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश का कृषि एवं बागवानी क्षेत्र नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और इसका सीधा लाभ किसानों व बागवानों को मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तीन पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर, सात एएसआई बने

हेम राज बब्बर | जगराओंसमर न्यूजआज जगराओं पुलिस (लुधियाना रूरल) में लंबे समय से सेवा दे रहे अलग-अलग पुलिस अधिकारियों में से तीन पुलिस अधिकारियों को सब इंस्पेक्टर और सात पुलिस अधिकारियों को एएसआई प्रमोट किया गया और जगराओं एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने सभी को स्टार लगाकर यह प्रमोशन दिया। इस मौके पर सब...

डीएमसी के डॉक्टर और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजडीएमसी एंड हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पीएल गौतम और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह को मृतक अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत...

हलका फिल्लौर के पिंड दद्दवाल में पहुंचे प्रिंसिपल प्रेम कुमार, समस्याएं भी सुनीं

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूजआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने आज विधानसभा हलका फिल्लौर के गांव दद्दवाल का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गांववासियों की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि लोगों की हर जायज समस्या का समाधान...

लुधियाना में कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा बैंस के इशारे से आशु के समर्थक भड़के

सौरभ अरोड़ा | लुधियानासमर न्यूजपंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा देखने को मिला कुछ कांग्रेस समर्थक यहां एआईसीसी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जनरल डायर की फोटो व उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर मीटिंग में शामिल हुए।इस...

किचलू नगर में धंसी करोड़ों की सड़क 20 फीट गहरा गड्ढा; सीवर लाइन टूटी

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजकिचलू नगर में दो दिन पहले सड़क धंसी तो स्थानीय लोगों ने नगर निगम को शिकायत कर दी। गड्ढा अस्थायी तौर पर भर दिया गया, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं हुई। नतीजा, गुरुवार सुबह सड़क का करीब 30 से 35 फीट हिस्सा भरभराकर धंस गया। करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.