Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये प्रतिमाह

Summer express/शिमला-: प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और विशेषज्ञ चिकित्सकों को सरकारी संस्थानों में सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कॉन्ट्रेक्ट तथा जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के मासिक वेतन में 78 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी प्रदान की है। इस निर्णय के बाद जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर का मासिक वेतन 33,660 रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये कर दिया गया है।सरकार का मानना है कि वेतन वृद्धि से विशेषज्ञ चिकित्सकों का सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की ओर रुझान बढ़ेगा और प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में भी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इससे सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

इससे पहले वर्ष 2022 में छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने के बाद जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) का वेतन लगभग 27 हजार रुपये से बढ़ाकर 33,660 रुपये किया गया था, जो करीब 24 प्रतिशत की वृद्धि थी। अब वर्तमान सरकार ने इसमें सीधे 78 प्रतिशत की बढ़ोतरी करते हुए इसे 60 हजार रुपये प्रतिमाह कर दिया है। इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।राज्य सरकार पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कई अहम फैसले ले रही है। सरकार का उद्देश्य प्रदेशवासियों को उनके घर के निकट गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर उपचार के लिए लोगों को दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े।सरकार ने इससे पहले मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम कर रहे विद्यार्थियों के मासिक स्टाइपेंड में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की थी। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का स्टाइपेंड 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये, द्वितीय वर्ष का 45 हजार से बढ़ाकर 60 हजार रुपये तथा तृतीय वर्ष का स्टाइपेंड 50 हजार से बढ़ाकर 65 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया था। सरकार का मानना है कि पीजी विद्यार्थी अध्ययन के साथ मरीजों के उपचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें बेहतर आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया गया।

इसी प्रकार मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत सीनियर रेजिडेंट, ट्यूटर स्पेशलिस्ट तथा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्टाइपेंड में भी 50 प्रतिशत से लेकर 170 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई थी। सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर स्पेशलिस्ट का मासिक स्टाइपेंड बढ़ाकर एक लाख रुपये तथा सुपर स्पेशलिस्ट और सीनियर रेजिडेंट (सुपर स्पेशलिस्ट) का स्टाइपेंड 1.30 लाख रुपये प्रतिमाह किया गया था।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। पिछले साढ़े तीन वर्षों में इन दोनों क्षेत्रों में अनेक सुधारात्मक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के वेतन में वृद्धि से सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूती मिलेगी और लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार एक ओर अस्पतालों में आधुनिक उपकरण और सुविधाओं का विस्तार कर रही है, वहीं दूसरी ओर चिकित्सकों तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की कमी दूर करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन पहलों से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पहुंच दोनों में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा आम लोगों को समय पर बेहतर उपचार मिल सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एसआईआर को लेकर विपक्ष पर बरसे राजीव भारद्वाज, बोले- चुनाव आयोग के खिलाफ भ्रम फैलाने की कोशिश

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में जारी राजनीतिक बहस के बीच कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांग्रेस और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। धर्मशाला में वीरवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में सांसद ने आरोप लगाया कि विपक्ष एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर जनता...

एनएच-19 पर स्टंटबाजी और रील्स बनाना पड़ा भारी, 35 हजार का चालान, दो कारें जब्त

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्टंटबाजी, हुड़दंग और सोशल मीडिया के लिए रील्स बनाने के नाम पर यातायात नियमों का उल्लंघन करना दो वाहनों में सवार युवकों को भारी पड़ गया। बघौला फ्लाईओवर के पास चलती कारों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और सड़क पर हुड़दंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर...

मीटर रीडरों ने अनिल विज से लगाई गुहार, ठेकेदारी खत्म कर जॉब सिक्योरिटी की मांग

Summer express,  अंकुर कपूर,अंबाला। हरियाणा के बिजली निगमों में कार्यरत मीटर रीडरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। प्रदेशभर से पहुंचे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के सैकड़ों मीटर रीडरों ने अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं और ठेकेदारी प्रथा...

तोपखाना बाजार में चला स्वच्छता अभियान, लोगों ने लिया साफ-सफाई का संकल्प

summer express ,अंकुर कपूर,अंबाला कैंट। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशों के तहत कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला की ओर से तोपखाना बाजार में “सेवा स्वच्छता संकल्प” अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ क्षेत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। अभियान में कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य...

हिमाचल बार काउंसिल की कमान आईएन मेहता के हाथ, अधिवक्ताओं की सुविधाओं को लेकर सरकार से होगी पैरवी

Summer express/शिमला,संजू-: करीब 133 दिनों के इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल को नया नेतृत्व मिल गया है। बुधवार को हुए चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता आईएन मेहता को बार काउंसिल का चेयरमैन चुना गया। वहीं शिवानी शर्मा ने वाइस चेयरमैन का पद संभाला, जबकि विक्रांत चंदेल को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) में हिमाचल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.