Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने चार प्रमुख सड़कों का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल शहर में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में नगर परिषद ने एक और कदम बढ़ाया है। बुधवार को नगर परिषद कैथल की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने भगत सिंह चौक पर पहुंचकर चार प्रमुख सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान भगत सिंह चौक से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली मुख्य सड़क का 32 लाख रुपये की लागत से उद्घाटन किया गया। इसके अलावा कबूतर चौक से हिंदू गर्ल्स स्कूल तक बनने वाली नई सड़क का शिलान्यास किया गया, जिस पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत आएगी। नगर परिषद का दावा है कि इन परियोजनाओं से शहर के यातायात और बुनियादी सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने बताया कि नगर परिषद कार्यालय के सामने स्थित सड़क पहले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन थी, जिसके कारण नगर परिषद वहां कार्य नहीं कर सकती थी। अब आवश्यक एनओसी मिलने के बाद यह सड़क नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र में आ गई है। उन्होंने कहा कि इस सड़क को उच्च गुणवत्ता और आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण से पहले जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करना प्राथमिकता होगी, ताकि भविष्य में जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। इसके बाद सड़क निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सुरभि गर्ग ने कहा कि नगर परिषद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उनकी प्राथमिकता शहर की सड़कों को बेहतर बनाना, पार्कों में आधुनिक जिम सुविधाएं उपलब्ध कराना और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करना रही है। उन्होंने दावा किया कि इन योजनाओं का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है और शेष कार्य भी तेजी से जारी है।

चेयरपर्सन ने बताया कि शहर की सुंदरता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जींद रोड स्थित तोरण द्वार, माता गेट से कश्यप चौक तक तथा परशुराम चौक से सीवन गेट तक आकर्षक फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे शहर की रात की तस्वीर और अधिक आकर्षक बनेगी तथा लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य कैथल को आधुनिक और सुविधासंपन्न शहर के रूप में विकसित करना है, जिसके लिए सड़क, जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं पर लगातार काम किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विश्व बुजुर्ग दिवस के मौके पर नेशनल डेंटल कॉलेज ने लगाया दंत जांच शिविर

गुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज विश्व बुजुर्ग दिवस के अवसर पर नेशनल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से गांव डेराबस्सी के गांव कुड़ावाला में बुजुर्गों के लिए विशेष दंत जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन कॉलेज के चेयरमैन लेफ्टिनेंट कर्नल गुरबीर सिंह संधू के मार्गदर्शन और प्रिंसिपल डॉ. विनय दुआ की अगुवाई...

नशा मुक्त चंडीगढ़ अभियान की प्रशासक ने की समीक्षा

{नशा छुड़ाने के साथ खेलों से युवाओं को जोड़ने के लिए राज्यपाल कटारिया ने ‘वॉलीबॉल कप 2026’ का भी किया आगाजशगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में चल रहे ‘एंटी-ड्रग अभियान’ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रधान...

शूटरों तक हथियार पहुंचाने वाले हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र को कपूरथला जेल से लाई पुलिस

मोनिका रावत | चंडीगढ़समर न्यूज सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार कैमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने हथियार सप्लाई करने में अहम भूमिका निभाने वाले हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गोली को जिला अदालत में पेश किया। पुलिस उसे कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई। धर्मेंद्र के खिलाफ 32...

पंचकूला के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, आने वाले कल की जरूरतों के हिसाब से तैयार होगा बुनियादी ढांचा

सड़कों पर लगेंगे 5470 कैमरे, खड़क मंगौली में बनेंगे 7500 फ्लैट, पेयजल आपूर्ति क्षमता का होगा विस्तार समर न्यूज | चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को पंचकूला के सुनियोजित, व्यापक और आधुनिक विकास को गति देने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को चंडीगढ़ में पंचकूला के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...

कुलदीप धालीवाल ने सीमा सुरक्षा व तस्करी नेटवर्क पर केंद्र की भूमिका पर उठाए सवाल

{विधायक कुलदीप धालीवाल ने भाजपा से गुजरात के रास्ते पंजाब पहुंचने वाले नशे पर जवाब मांगासमर न्यूज। अमृतसर पंजाब में नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे और भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.