Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्रिकेट में भारत एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंचा, पाकिस्तान के साथ होगा मुकाबला

एजेंसी | निशिन

भारत ने एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली है। दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 124 रन से हराया। इससे तीन अक्टूबर को होने वाले स्वर्ण पदक मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट में दोनों टीमों की यह पहली फाइनल भिड़ंत होगी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बनाए। ईशान किशन ने 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। युवा वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 38 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 13 रन का योगदान दिया।
170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 9.5 ओवर में 45 रन पर सिमट गई। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। भारत ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा और श्रीलंका के विकेट लगातार गिरते रहे। इससे पहले पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मुकाबला 13-13 ओवर का किया गया था। बांग्लादेश ने सात विकेट पर 111 रन बनाए, जिसे पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। अब तीन अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

1208 कर्मचारियों में से 90 फीसदी के डमी होने का संदेह, मेयर मैडम पूरी सूची सार्वजनिक करें : गोशा

दलजीत विक्की |लुधियानासमर न्यूज भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने लुधियाना नगर निगम में 1208 कर्मचारियों की भर्ती और तैनाती को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए मेयर मैडम से मांग की है कि इन सभी कर्मचारियों की पूरी सूची सार्वजनिक की जाए।गोशा ने आरोप लगाया कि इन 1208 कर्मचारियों में से लगभग 90 प्रतिशत के...

सफाई विवाद सुलझा, पार्षद निधि गुप्ता को आप का नोटिस

लक्की मेहता |लुधियानासमर न्यूज निगम के जनरल हाउस में वार्ड की सफाई का मुद्दा उठाने को लेकर आम आदमी पार्टी की पार्षद निधि गुप्ता और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर (सीएसआई) नीशु घई के बीच हुआ विवाद मंगलवार को मेयर कैंप हाउस में हुई बैठक में सुलझ गया। बैठक में वार्ड की सफाई संबंधी समस्याओं पर चर्चा...

10 मिनट में शिकायत समाधान का प्रयास : डीसीपीसुरक्षा को 24 घंटे हाजिर रहेंगे : एडीसीपी ट्रैफिक

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज त्योहारी सीजन के दौरान शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए लुधियाना पुलिस ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। बस स्टैंड के पास डीसीपी अरविंद मिन्ना और एडीसीपी ट्रैफिक सुखविंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस, पीसीआर बाइक और पीसीआर गाड़ियों में तैनात पुलिस...

ज्ञानेश कुमार विवाद: क्या मोदी-शाह की सियासत को पहली बार मिल रही चुनौती?

मोहित प्रेम शर्मा एडिटर | द समर न्यूज (हिमाचल प्रदेश)भारतीय राजनीति में लंबे समय से एक सवाल उठता रहा है- क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की मजबूत राजनीतिक रणनीति के सामने विपक्ष कभी प्रभावी चुनौती खड़ी कर पाएगा? चुनाव दर चुनाव भाजपा की संगठनात्मक ताकत, नेतृत्व की आक्रामक शैली और विपक्ष की बिखरी हुई...

बंगा से कांग्रेस टिकट के लिए मीना सिंह सूंड ने ठोका दावा

जगदीश लाल | बंगापंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बंगा (आरक्षित) सीट पर कांग्रेस की टिकट के लिए दावेदारी तेज होने लगी है। कांग्रेस के दिवंगत विधायक चौधरी तरलोचन सिंह सूंड की पत्नी मीना सिंह सूंड ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनका कहना है कि उनका परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.