Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एनआरआई व प्राॅपर्टी कारोबारी सुसाइड केस के दो आरोपितों से जेल में मारपीट, दो लाख वसूले

डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच, 6 आरोपियों पर मामला दर्ज किया
अशवनी पाहवा | लुधियाना
समर न्यूज

एनआरआई व प्राॅपर्टी कारोबारी सुसाइड केस में जेल भेजे गए दो हवालातियों से केंद्रीय जेल के अंदर कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है यह भी आरोप लगे है कि जेल के अंदर जिन लोगों ने मारपीट की उन्होंने पीड़ितों से दो लाख रुपये फिरौती मांगी।
आरोपों के मुताबिक पीड़ितों के परिजनों ने उक्त फिरौती की राशि आरोपियों के ठिकाने पर पहुंचाई। यह मामला जेल प्रशासन के संज्ञान में आया तो उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कुल 6 आरोपियों पर मामला दर्ज किया।
केंद्रीय जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट रिशवपाल गोयल के बयानों पर दर्ज मामले के अनुसार, जेल पहुंचे हवालाती रूपेश पुरी और नीरज आध्या के साथ जेल के अंदर कथित तौर पर मारपीट की गई।
आरोप है कि जेल में बंद हरसिमरन सिंह मंड, जगवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, अब्बे, गुरजीत सिंह, फरमान और सुखमन ने दोनों हवालातियों के साथ मारपीट की और उनसे जबरन रकम वसूलने का दबाव बनाया।

बाहर बैठे साथी से मंगवाई पैसों की डिलीवरी
जानकारी के अनुसार आरोपितों ने दोनों हवालातियों से दो लाख रुपये की मांग की। इसके बाद हवालाती नीरज और हवालाती रूपेश पुरी ने फोन कर अपने दोस्त से पैसों की डिलीवरी देने के लिए कहा। जिसे जेल में बंद आरोपियों के बाहर बैठे अन्य साथी ने हासिल किए। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि रकम किस व्यक्ति को पुहंचाई गई है और कहा।

जेल प्रशासन को जानकारी मिलने पर
पुलिस को दी शिकायत
घटना की जानकारी जेल प्रशासन को मिलने के बाद सहायक सुपरिंटेंडेंट रिशवपाल गोयल ने थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब जेल के अंदर हुई मारपीट, कथित वसूली और बाहर बैठे व्यक्ति के साथ हुए संपर्क की जांच कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों हवालातियों से किस तरीके से रकम मंगवाई गई और इसमें जेल के अंदर तथा बाहर कितने लोग शामिल थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विश्व बुजुर्ग दिवस के मौके पर नेशनल डेंटल कॉलेज ने लगाया दंत जांच शिविर

गुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज विश्व बुजुर्ग दिवस के अवसर पर नेशनल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से गांव डेराबस्सी के गांव कुड़ावाला में बुजुर्गों के लिए विशेष दंत जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन कॉलेज के चेयरमैन लेफ्टिनेंट कर्नल गुरबीर सिंह संधू के मार्गदर्शन और प्रिंसिपल डॉ. विनय दुआ की अगुवाई...

नशा मुक्त चंडीगढ़ अभियान की प्रशासक ने की समीक्षा

{नशा छुड़ाने के साथ खेलों से युवाओं को जोड़ने के लिए राज्यपाल कटारिया ने ‘वॉलीबॉल कप 2026’ का भी किया आगाजशगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में चल रहे ‘एंटी-ड्रग अभियान’ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रधान...

शूटरों तक हथियार पहुंचाने वाले हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र को कपूरथला जेल से लाई पुलिस

मोनिका रावत | चंडीगढ़समर न्यूज सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार कैमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने हथियार सप्लाई करने में अहम भूमिका निभाने वाले हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गोली को जिला अदालत में पेश किया। पुलिस उसे कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई। धर्मेंद्र के खिलाफ 32...

पंचकूला के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, आने वाले कल की जरूरतों के हिसाब से तैयार होगा बुनियादी ढांचा

सड़कों पर लगेंगे 5470 कैमरे, खड़क मंगौली में बनेंगे 7500 फ्लैट, पेयजल आपूर्ति क्षमता का होगा विस्तार समर न्यूज | चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को पंचकूला के सुनियोजित, व्यापक और आधुनिक विकास को गति देने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को चंडीगढ़ में पंचकूला के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...

कुलदीप धालीवाल ने सीमा सुरक्षा व तस्करी नेटवर्क पर केंद्र की भूमिका पर उठाए सवाल

{विधायक कुलदीप धालीवाल ने भाजपा से गुजरात के रास्ते पंजाब पहुंचने वाले नशे पर जवाब मांगासमर न्यूज। अमृतसर पंजाब में नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे और भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.