Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राजा वड़िंग ने बदला सोशल मीडिया बायो, कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन तय

समर न्यूज। चंडीगढ़

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने सोशल मीडिया खातों का बायो बदलकर खुद को ‘पूर्व पीपीसीसी अध्यक्ष’ बताया है। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब कांग्रेस हाईकमान की ओर से वड़िंग को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने का फैसला किए जाने की खबरें सामने आई हैं। वड़िंग को पार्टी नेतृत्व की ओर से इस फैसले की जानकारी दिए जाने की बात भी सामने आई है।
वड़िंग अप्रैल 2022 में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने थे और 2024 के लोकसभा चुनाव में लुधियाना से सांसद चुने गए। करीब चार महीने से प्रदेश कांग्रेस में उनके नेतृत्व को लेकर पार्टी के भीतर मतभेद की खबरें सामने आ रही थीं। जून-जुलाई में पार्टी पर्यवेक्षकों ने प्रदेश संगठन को लेकर नेताओं से चर्चा की थी। इसके बाद वड़िंग को पद पर बनाए रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनाव अभियान समिति की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, इससे संगठन के भीतर चल रही खींचतान पूरी तरह खत्म नहीं हुई।
सचिन पायलट की रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल: पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी बनाए गए सचिन पायलट ने प्रदेश के नेताओं और जिला स्तर के पदाधिकारियों से व्यापक बातचीत के बाद संगठन को लेकर रिपोर्ट तैयार की थी। रिपोर्ट में सामने आए सुझावों पर कांग्रेस नेतृत्व ने चर्चा की। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष बदलने की प्रक्रिया आगे बढ़ने की जानकारी सामने आई है। हालांकि कांग्रेस की ओर से नए अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।
नए अध्यक्ष के लिए कई नाम चर्चा में
पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला का नाम नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रमुखता से सामने आ रहा है। इसके अलावा सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, विधायक परगट सिंह और सुखबिंदर सिंह सरकारिया के नामों की भी चर्चा चल रही है।

2027 चुनाव से पहले संगठन में बदलाव
पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के बीच प्रदेश कांग्रेस का नया नेतृत्व संगठन को चुनावी तैयारियों की दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नए अध्यक्ष की घोषणा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में भी उत्सुकता बनी हुई है। कांग्रेस नेतृत्व की ओर से औपचारिक निर्णय के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि प्रदेश संगठन की कमान किसे सौंपी जाती है। इससे कांग्रेस में गुटबाजी पर लगाम लगन की उम्मीद की जा रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुलदीप धालीवाल ने सीमा सुरक्षा व तस्करी नेटवर्क पर केंद्र की भूमिका पर उठाए सवाल

{विधायक कुलदीप धालीवाल ने भाजपा से गुजरात के रास्ते पंजाब पहुंचने वाले नशे पर जवाब मांगासमर न्यूज। अमृतसर पंजाब में नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे और भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के...

बेअदबी कानून पर सरकार-सिख संस्थाओं में फिर संवाद की तैयारी

समर न्यूज। अमृतसर पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुड़े मामलों में सख्त कानूनी प्रावधानों वाले ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर सरकार और सिख संस्थाओं के बीच औपचारिक बातचीत का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है।पंजाब सरकार ने अकाल तख्त के...

अक्टूबर में बदल गए कई नियम, महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

एजेंसी | नई दिल्लीअक्टूबर की शुरुआत के साथ देश में आम लोगों, कारोबारियों और बैंक ग्राहकों से जुड़े कई नियम और दरें बदल गई हैं। इनमें कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, विमान ईंधन, यूपीआई भुगतान, एसबीआई एटीएम, एनपीएस और बड़ी सावधि जमा से जुड़े बदलाव प्रमुख हैं। त्योहारी सीजन शुरू होने के कारण इनका असर कारोबार और...

अफगानिस्तान में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक, 9 की मौत

एजेंसी | काबुलपाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर अफगानिस्तान में हवाई हमले किए हैं। अफगान तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, बुधवार देर रात और गुरुवार तड़के कुनार तथा हेलमंद प्रांत में किए गए हमलों में नौ लोगों की मौत हुई और 11 अन्य घायल...

37 लाख महिलाओं के खातों में पहुंची तीन महीने की राशि

{गोइंदवाल साहिब में राज्य स्तरीय समारोह, सामान्य वर्ग को 3,000 और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 4,500 रुपये मिलेंगेसमर न्यूज | गोइंदवाल साहिब पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत करीब 37 लाख महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर की तीन महीने की सम्मान राशि जारी कर दी। मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.