Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

व्हील बेयरिंग जाम होते ही बेकाबू हुई सेबों से भरी पिकअप, डिवाइडर से टकराकर पलटी

शुभम शर्मा | फिल्लौर
समर न्यूज
फिल्लौर बस स्टैंड के सामने वीरवार तड़के सेबों से भरी एक महिंद्रा पिकअप अचानक बेकाबू होकर सेंटर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में पिकअप को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महिंद्रा पिकअप नंबर जेके-11एच-0826 राजौरी से मालेरकोटला की ओर जा रही थी। रात करीब 1:17 बजे जब पिकअप फिल्लौर बस स्टैंड के सामने वेरका मिल्क बार के पास पहुंची तो प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसके अगले पहिए का व्हील बेयरिंग अचानक जाम हो गया। इसके बाद वाहन चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सेंटर डिवाइडर से जा टकराई तथा पलट गई। हादसे के बाद पिकअप में लदे सेब सड़क पर बिखर गए। इससे सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। हादसे की सूचना करीब 1:25 बजे मिली, जिसके बाद SSF इंचार्ज सरबजीत सिंह टीम के साथ करीब 1:33 बजे मौके पर पहुंचे। एसएसएफ टीम ने तुरंत सड़क पर बिखरे सेबों को एकत्र करवाकर क्रेटों में सुरक्षित रखवाया और सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को भी सड़क से हटवा दिया गया, ताकि अन्य वाहन चालकों को परेशानी न हो और किसी अन्य हादसे की संभावना न रहे।
एसएसएफ इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप का व्हील बेयरिंग जाम होने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को तुरंत संभाला तथा सड़क पर बिखरे सेबों और क्षतिग्रस्त वाहन को सुरक्षित रूप से सड़क से हटवाया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धान खरीद के लिए दाना मंडी में पुख्ता इंतजाम, आढ़तियों ने चेयरमैन के सामने रखीं मांगें

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजपंजाब में बुधवार से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। लुधियाना में जालंधर बाईपास के नजदीक स्थित दाना मंडी में किसानों की सुविधा के लिए खरीद से जुड़े जरूरी इंतजाम किए गए हैं। धान की आमद को देखते हुए आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरजीत...

व्हील बेयरिंग जाम होते ही बेकाबू हुई सेबों से भरी पिकअप, डिवाइडर से टकराकर पलटी

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूजफिल्लौर बस स्टैंड के सामने वीरवार तड़के सेबों से भरी एक महिंद्रा पिकअप अचानक बेकाबू होकर सेंटर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में पिकअप को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।प्राप्त जानकारी के...

एनआरआई व प्राॅपर्टी कारोबारी सुसाइड केस के दो आरोपितों से जेल में मारपीट, दो लाख वसूले

डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच, 6 आरोपियों पर मामला दर्ज कियाअशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज एनआरआई व प्राॅपर्टी कारोबारी सुसाइड केस में जेल भेजे गए दो हवालातियों से केंद्रीय जेल के अंदर कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है यह भी आरोप लगे है कि जेल के अंदर...

लुधियाना के पॉश इलाके में क्रेटा सवार बदमाशों ने 4.30 मिनट में चुराई स्विफ्ट

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर के पॉश इलाके महाराज नगर में वाहन चोरी का मामला सामने आया है। यहां गली नंबर चार में पांडे डोसा और जिमी साल्ट एंड पेपर के पास सड़क किनारे खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट कार (पीबी11सीजेड1627) को क्रेटा सवार बदमाशों ने चोरी कर लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में...

लक्ष्मण नगर में बिजली मीटरों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज33 फुटा रोड स्थित लक्ष्मण नगर इलाके में देर रात बिजली के मीटरों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मीटरों से उठती आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.