Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लक्ष्मण नगर में बिजली मीटरों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

सहजप्रीत सिंह | लुधियाना
समर न्यूज
33 फुटा रोड स्थित लक्ष्मण नगर इलाके में देर रात बिजली के मीटरों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मीटरों से उठती आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग अचानक बिजली के मीटरों में लगी और कुछ ही समय में इसकी लपटें तेज हो गईं। आग बढ़ती देख लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि, इससे पहले कि आग विकराल रूप धारण करती, आसपास के निवासियों ने हिम्मत दिखाते हुए अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। लगातार प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
आग लगने के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। कई घंटे तक बिजली गुल रहने के कारण स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात के समय बिजली बंद होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से घटना की जांच कराने के साथ क्षेत्र में लगे मीटरों, तारों और बिजली कनेक्शनों की स्थिति की जांच करने की मांग की है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एनआरआई व प्राॅपर्टी कारोबारी सुसाइड केस के दो आरोपितों से जेल में मारपीट, दो लाख वसूले

डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच, 6 आरोपियों पर मामला दर्ज कियाअशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज एनआरआई व प्राॅपर्टी कारोबारी सुसाइड केस में जेल भेजे गए दो हवालातियों से केंद्रीय जेल के अंदर कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है यह भी आरोप लगे है कि जेल के अंदर...

लुधियाना के पॉश इलाके में क्रेटा सवार बदमाशों ने 4.30 मिनट में चुराई स्विफ्ट

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर के पॉश इलाके महाराज नगर में वाहन चोरी का मामला सामने आया है। यहां गली नंबर चार में पांडे डोसा और जिमी साल्ट एंड पेपर के पास सड़क किनारे खड़ी सफेद रंग की स्विफ्ट कार (पीबी11सीजेड1627) को क्रेटा सवार बदमाशों ने चोरी कर लिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में...

लक्ष्मण नगर में बिजली मीटरों में लगी आग, मची अफरा-तफरी

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज33 फुटा रोड स्थित लक्ष्मण नगर इलाके में देर रात बिजली के मीटरों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मीटरों से उठती आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और आग...

अवैध निर्माण की शिकायत करने गए लोगों ने इंतजार करवाने पर जताया रोष, हुई सुनवाई

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजहैबोवाल कलां के रजौरी गार्डन क्षेत्र में रिहायशी इलाके में कथित तौर पर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, फैक्टरी अथवा धार्मिक स्थल का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। निर्माण की शिकायत लेकर मोहल्लावासी नगर निगम कमिश्नर से मिलने पहुंचे, लेकिन करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद भी मुलाकात नहीं होने...

चंडीगढ़ रोड जाम मामले में प्रधान बॉबी जिंदल समेत 200-250 लोगों पर केस

अभिषेक जलोटा | लुधियानाबिजली कटौती के विरोध में लुधियाना की डाइंग इंडस्ट्री की ओर से बीते दिनों चंडीगढ़ रोड पर लगाए गए धरने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई के बाद डाइंग एसोसिएशन ने धरने को इंडस्ट्री के हित में जरूरी कदम बताया। एसोसिएशन प्रधान ने कहा कि यदि दोबारा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.