Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुमारहट्टी के पास गहरी खाई में गिरी कार, डॉ. राजीव बिंदल ने दिखाई तत्परता, घायल को पहुंचाया अस्पताल

Summer express/सोलन,भूपेंद्र-:सोलन जिले में कुमारहट्टी टनल के समीप रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एजी कार्यालय शिमला में कार्यरत दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कर्म और सत्येंद्र के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला रेफर किया जा सकता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा रविवार शाम करीब छह बजे उस समय हुआ, जब कार कुमारहट्टी टनल से आगे चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।संयोगवश उसी समय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी नाहन की ओर जा रहे थे। हादसा देखते ही उन्होंने तुरंत अपना वाहन रुकवाया और बचाव अभियान में सहयोग किया। उन्होंने एक गंभीर रूप से घायल युवक को अपनी गाड़ी में बैठाकर बिना देरी किए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया, जिससे घायल को समय पर चिकित्सीय सहायता मिल सकी। वहीं दूसरे घायल को बाद में एंबुलेंस के जरिए अस्पताल लाया गया।

डॉ. बिंदल ने रास्ते में ही स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को घटना की जानकारी देकर अस्पताल पहुंचने का आग्रह किया। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। घटना की सूचना मिलते ही एजी कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मौजूद लोगों ने डॉ. बिंदल की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मौड़ मंडी में पति की हत्या, शव फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रचा स्वांग

summer express , मौड़ मंडी। बठिंडा के मौड़ थाना क्षेत्र के गांव कोटली खुर्द में एक युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला हत्या का सामने आया है। मृतक की पहचान राजपाल सिंह राजू के रूप...

मणिपुर में नगा संगठनों की चेतावनी, सीमा क्षेत्र की सुरक्षा पर उठाए सवाल

summer express , गुवाहाटी। मणिपुर में तंगखुल नगा छात्रों और सिविल सोसाइटी संगठनों ने भारत-म्यांमार सीमा से लगे संवेदनशील इलाकों में रहने वाले नगा नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र और राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो लोगों को...

रोहतक में स्कॉर्पियो से वकील का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

summer express , रोहतक। शहर के बीचोंबीच कांग्रेस भवन के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब 0001 नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में एक वकील का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पूर्व पार्षद दीपिका नारा के पति प्रदीप नारा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके...

पलवल में शराबी पिता ने पुलिस से की मारपीट, एसपीओ की वर्दी फाड़ी

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। शराब के नशे में घर पर हंगामा कर रहे पिता की शिकायत उसकी बेटी ने पुलिस से कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ईआरवी टीम ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह शांत होने के बजाय पुलिसकर्मियों से ही उलझ गया। इस...

सीईटी अभ्यर्थियों की मांग उठाने वाले संदीप को पुलिस ने घर से किया डिटेन

summer express ,झज्जर। सीईटी पास अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर आवाज उठा रहे सीजेपी कार्यकर्ता संदीप मास्टर को पुलिस द्वारा उनके घर से ले जाने का मामला सामने आया है। संदीप को पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने की सूचना के बाद सीजेपी प्रवक्ता अभिता द्विजा चेची अपने समर्थकों के साथ पुलिस थाने पहुंचीं। बताया जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.