Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 152 और गौशालाओं को मिलेगी मुफ्त बिजली सुविधा

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने गौशालाओं को राहत देते हुए राज्य की 152 अतिरिक्त गौशालाओं के बिजली बिल माफ करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंजूरी के बाद अब प्रदेश में मुफ्त बिजली सुविधा का लाभ लेने वाली गौशालाओं की संख्या बढ़कर 518 हो गई है।

इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि गौशालाएं बेसहारा और आवारा पशुओं के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रही हैं। ऐसे में सरकार इन संस्थाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने और उनके संचालन में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले से 366 गौशालाओं को मुफ्त बिजली की सुविधा दी जा रही थी। अब 152 और गौशालाओं को इस योजना में शामिल किया गया है, जिससे उन्हें बिजली खर्च से राहत मिलेगी। सरकार इन गौशालाओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराएगी और इसके लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पशु कल्याण और गौ संरक्षण को लेकर गंभीर है तथा भविष्य में भी इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे। सरकार के इस फैसले से गौशाला संचालकों को आर्थिक राहत मिलने के साथ-साथ बेसहारा पशुओं की देखभाल व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

88 करोड़ निवेश घोटाला: यूएई से भारत लाई गई सह-आरोपी विशाखा राठौड़, जांच को मिलेगी नई दिशा

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के चर्चित 88 करोड़ रुपये के निवेश घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। कथित मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़ की भारत वापसी के करीब दो सप्ताह बाद उनकी पत्नी और सह-आरोपी विशाखा राठौड़ को भी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत लाया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इस...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, 152 और गौशालाओं को मिलेगी मुफ्त बिजली सुविधा

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने गौशालाओं को राहत देते हुए राज्य की 152 अतिरिक्त गौशालाओं के बिजली बिल माफ करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की मंजूरी के बाद अब प्रदेश में मुफ्त बिजली सुविधा का लाभ लेने वाली गौशालाओं की संख्या बढ़कर 518 हो गई है। इस संबंध में आयोजित बैठक...

कुमारहट्टी के पास गहरी खाई में गिरी कार, डॉ. राजीव बिंदल ने दिखाई तत्परता, घायल को पहुंचाया अस्पताल

Summer express/सोलन,भूपेंद्र-:सोलन जिले में कुमारहट्टी टनल के समीप रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एजी कार्यालय शिमला में कार्यरत दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान कर्म और सत्येंद्र के रूप में हुई है।...

रिलेशनशिप मैनेजर के भरे जाएंगे 50 पद, कैंपस साक्षात्कार 10 अगस्त को मंडी में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि रोजगार कार्यालय के माध्यम से आईसीआईसीआई बैंक (NIIT IFBI) द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को आईसीआईसीआई बैंक में प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान किया जाएगा तथा एनआईआईटी द्वारा संरचित प्रशिक्षण दिया...

चीका में दबंगई दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कैथल जिले के चीका क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनका शहर की सड़कों पर जुलूस भी निकाला, ताकि असामाजिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.