Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रिलेशनशिप मैनेजर के भरे जाएंगे 50 पद, कैंपस साक्षात्कार 10 अगस्त को मंडी में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि रोजगार कार्यालय के माध्यम से आईसीआईसीआई बैंक (NIIT IFBI) द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 50 पदों के लिए कैंपस साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों को आईसीआईसीआई बैंक में प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान किया जाएगा तथा एनआईआईटी द्वारा संरचित प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क अथवा प्रशिक्षण शुल्क नहीं लिया जाएगा और वार्षिक वेतन लगभग 3.12 लाख रुपए रहेगा। 

अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए किसी भी विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ नियमित  स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। फ्रेशर भी पात्र हैं। आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा संचार कौशल आवश्यक है। इंजीनियरिंग स्नातक, डिप्लोमा इंजीनियर, सीए या एमबीए अभ्यर्थी पात्र नहीं हैं। अभ्यर्थी का कोई निकट संबंधी आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत नहीं होना चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति जिला मण्डी व आसपास के क्षेत्रों में की जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, स्वप्रमाणित प्रतियां, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र तथा दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो सहित 10 अगस्त, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, मंडी (खलियार) में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं है अथवा जिनका पंजीकरण समाप्त हो गया है, वे ईईएमआईएस (EEMIS) पोर्टल पर ऑनलाईन नया पंजीकरण अथवा नवीनीकरण कर सकते हैं। 

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी के दूरभाष नम्बर 01905-235508, तथा नियोक्ता के मोबाइल नम्बर 98550-54828 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में मानसून कमजोर: सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश, 6 जिलों में हालात खराब

summer express , अमृतसर। पंजाब में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश का आंकड़ा सामान्य से काफी नीचे रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में मानसून के दौरान अब तक 258.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 438.8 मिलीमीटर वर्षा होती है। इस...

अंबाला में आवारा कुत्तों का हमला, 9 साल के बच्चे को 30 से ज्यादा घाव

summer express , अंबाला। अंबाला में आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 वर्षीय बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।  शाम छोटे कोट कछुआ गांव में करीब 10 से 15 कुत्तों ने बच्चे को घेरकर जमीन पर गिरा दिया और उसके चेहरे, होंठ, सिर सहित शरीर के कई हिस्सों को बुरी...

सिहौल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट, 50 टीमों ने दिखाया दमखम

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल। ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पलवल के गांव सिहौल में शूटिंग वॉलीबॉल जीवन ज्योति कप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत सिहौल और जीवन ज्योति ग्रुप ऑफ स्कूल्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में...

पानीपत कोर्ट परिसर में वकील पर हमला, पिस्टल दिखाकर चाकू से किया वार

summer express, पानीपत। पानीपत कोर्ट परिसर में एक वकील पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने वकील पर पिस्टल तानकर डराया और चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद घायल वकील को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।...

हरियाणा में तीन दिन दूध बंद का ऐलान, उचित भाव और मिलावट के खिलाफ आंदोलन

summer express, चंडीगढ़। दूध के उचित खरीद भाव और मिलावट के खिलाफ हरियाणा के पशुपालकों व किसानों ने 1 से 3 अक्टूबर तक तीन दिवसीय संपूर्ण दूध बंद का ऐलान किया है। आंदोलन के तहत गांवों से दूध की सप्लाई बाहर नहीं भेजने की अपील की गई है। इसके लिए कई गांवों में मुनादी भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.