Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार डेयरी संचालक हत्याकांड: प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना, मुख्य आरोपी की पत्नी गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर क्षेत्र में डेयरी संचालक की हत्या के बाद भड़का जनाक्रोश प्रशासन के आश्वासन के बाद शांत हो गया है। मामले में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर परिजनों, पंचग्रामी पंचायत और स्थानीय लोगों द्वारा किया जा रहा धरना समाप्त कर दिया गया है। वहीं शव के अंतिम संस्कार को लेकर आज परिजनों और पंचायत की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।

हत्याकांड के विरोध में बड़ी संख्या में लोगों ने हिसार के व्यस्त जिंदल चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वारदात के कई घंटे बीत जाने के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे लोगों में भारी रोष था। जिंदल चौक पर करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। पुलिस अधीक्षक द्वारा दो दिनों के भीतर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए 50 लाख रुपये के मुआवजे तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने संबंधी सिफारिश सरकार और जिला प्रशासन को भेजने का आश्वासन भी दिया।

आश्वासन के कुछ घंटों बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रमेश की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह सूर्य नगर की गली नंबर-6 निवासी डेयरी संचालक जीवन अपनी बाइक-ट्रॉली से गोबर डालने जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के रहने वाले रमेश, मोलड़ और उनके साथ 10 से 15 अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते जीवन को घेरकर बेरहमी से पीटा। हमले में उनके हाथ-पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, जबकि परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग पर अड़े हुए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जगरांव में घर में घुसकर दो युवकों पर हमला, 35-40 युवकों पर आरोप

summer express , जगरांव। गांव कोठेआल में देर रात घर में घुसकर दो युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सतनाम सिंह और हनमन सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जगरांव सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें लुधियाना सिविल अस्पताल...

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में चाकू से हमला, घायल भारतीय कैप्टन ने बचाई 174 यात्रियों की जान

Summer express , नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट के अंदर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, सह-पायलट ने मुख्य पायलट पर हमला कर विमान का नियंत्रण लेने का प्रयास किया। हमले में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर घायल...

अमित शाह से मिले गुरदीप सिंह गोशा, नशामुक्त पंजाब के संकल्प को लेकर जताया आभार

Summer express, जालंधर | भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन अवसर पर जालंधर में आयोजित रैली के दौरान भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गोशा ने पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ केंद्र सरकार और भाजपा की ओर से किए जा रहे प्रयासों को...
Summer Express - श्री नैना देवी जी मंदिर में आश्विन नवरात्र मेले की तैयारियां पूरी

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी। उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई...

दियोटसिद्ध मंदिर में दान से लेकर बुकिंग तक होगा डिजिटल हिसाब,कैश बुकिंग पर रोक

Sहमीरपुर, अरविंद-:उत्तर भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और मंदिर ट्रस्ट के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं शुरू की जा रही हैं। मंदिर ट्रस्ट ने इसके लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया है, जिस पर चरणबद्ध तरीके से काम शुरू हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.