Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मतलौडा तहसील में रिश्वतखोरी पर एसीबी का शिकंजा, पटवारी और सहयोगी रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, पानीपत। हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पानीपत जिले की मतलौडा तहसील में तैनात एक पटवारी और उसके निजी सहायक को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पटवारी संदीप और उसके सहयोगी जयभगवान के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, एक ग्रामीण अपनी आवासीय भूमि की निशानदेही करवाने के लिए लंबे समय से तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहा था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके 160 गज के मकान के एक हिस्से पर पड़ोसी ने अवैध कब्जा कर रखा था, जिसके समाधान के लिए भूमि की निशानदेही जरूरी थी। हालांकि संबंधित पटवारी लगातार मामले को लंबित रखे हुए था और काम करने के बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।

बार-बार चक्कर लगाने और कथित रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क किया। शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने सुनियोजित तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने तहसील परिसर में निगरानी रखते हुए उस समय दबिश दी, जब पटवारी संदीप और उसका सहयोगी जयभगवान शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि स्वीकार कर रहे थे। एसीबी ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों आरोपियों के खिलाफ करनाल स्थित एसीबी थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जाएगा कि रिश्वतखोरी के इस नेटवर्क में अन्य कोई व्यक्ति शामिल तो नहीं है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जानकी दास हत्याकांड :शूटरों तक हथियार पहुंचाने वाले हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गोली को कपूरथला जेल से लाई पुलिस

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार कैमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने हथियार सप्लाई करने में अहम भूमिका निभाने वाले हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गोली को जिला अदालत में पेश किया। पुलिस उसे कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई। पंजाब में धर्मेंद्र...

फाफण में आवारा कुत्तों का आतंक, बकरी को नोचकर मार डाला, पशुपालक को हजारों का नुकसान

हमीरपुर, अरविंद-: ग्राम पंचायत ऊखली के अंतर्गत आने वाले फाफण गांव में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को दिनदहाड़े आवारा कुत्तों के झुंड ने पशुपालक की बकरी पर हमला कर उसे नोच-नोचकर मार डाला। कुत्तों ने एक बकरे को भी बुरी तरह घायल कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पशुपालक...

बीकॉम पास युवक गिरफ्तार, विधायक के फर्जी लेटर पैड-मोहर से आधार कार्ड में करता था फर्जीवाड़ा

summer express , अनिल मंगला,फरीदाबाद। जन सुविधा केंद्र की आड़ में फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों के आधार कार्ड में बदलाव करने के आरोप में पुलिस ने 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पर्वतीय कॉलोनी निवासी सौरव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बीकॉम पास है और जन...

अम्बाला की होनहार बेटी दीक्षा मक्कड़ 2 अक्टूबर को संसद भवन में रखेगी पहला कदम

Summer express , अंकुर कपूर, अम्बाला | भारत सरकार द्वारा “Know your Leader” के तहत गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर को संसद भवन में युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें हर राज्य से एक युवा का चयन किया गया है। इसमें हरियाणा से अम्बाला की विलक्षण प्रतिभा की धनी बेटी...

न्यूजीलैंड हिमाचल की सेब बागवानी को देगा तकनीकी सहयोग

Summer express/शिमला-:न्यूजीलैंड के उच्चायुक्त पैट्रिक राटा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश में सेब उत्पादन, बागवानी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।मुख्यमंत्री ने कहा कि सेब उत्पादन हिमाचल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.