Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोसली तहसील में विजिलेंस का छापा, रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोसली तहसील में तैनात एक पटवारी को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर राजस्व रिकॉर्ड में सुधार करने के बदले शिकायतकर्ता से अवैध रकम मांगने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर संबंधित पटवारी पहले ही उससे 5 हजार रुपये ले चुका था। इसके बावजूद आरोपी ने काम पूरा करने के लिए 4 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग रख दी।

रिश्वत की लगातार मांग से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने विजिलेंस अधिकारियों से संपर्क किया। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी पटवारी ने शिकायतकर्ता से 4 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। विजिलेंस ब्यूरो अब मामले की गहन जांच में जुट गया है।

अधिकारियों का कहना है कि यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने अन्य लोगों से भी इसी प्रकार रिश्वत लेकर काम किए हैं या नहीं। यदि जांच में और मामले सामने आते हैं तो उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विजिलेंस की इस कार्रवाई को राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगने वाले किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू दशहरा में इस बार दिखेगा विश्व संस्कृतियों का संगम, ड्रोन-लेजर शो रहेगा खास आकर्षण

Summer express/कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा-:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव को इस वर्ष और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव 21 से 27 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। उत्सव की तैयारियों को लेकर अटल सदन में दशहरा उत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई,...

कैथल में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 2,638 कनेक्शन जांचे और 988 मामले पकड़े गए

summer express ,बलिंदर कुमार, कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के कैथल बिजली विभाग ने बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभागीय टीमों ने बड़ी संख्या में बिजली कनेक्शनों की जांच की और चोरी के मामले सामने आने पर संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग के...

पलवल में ‘विकसित भारत’ थीम पर सजी रंगोली, सेवा संकल्प अभियान में दिखा राष्ट्र निर्माण का संदेश

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग-राष्ट्र के संग’ मॉड्यूल के अंतर्गत गुरुवार को सेक्टर-2 स्थित एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल में ‘विकसित भारत’ थीम पर रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में किया गया। इसका शुभारंभ पलवल शुगर मिल की...

एमएसएमई के लिए राइट टू बिजनेस एक्ट लागू, जिला स्तर पर 15 और राज्य स्तर पर 10 दिन की समय-सीमा

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़, हरियाणा में एमएसएमई के लिए कारोबार शुरू करने और मौजूदा विनिर्माण इकाइयों का विस्तार करने की प्रक्रिया अब समयबद्ध होगी। हरियाणा राइट टू बिजनेस एक्ट, 2026 लागू हो गया है। इसके तहत जिला स्तर पर आवेदन पर 15 कार्यदिवस में फैसला करना होगा। इस अवधि में मंजूरी या अस्वीकृति...

शिमला जिला परिषद की पहली बैठक में सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दे गूंजे

Summer express/शिमला/संजू -:शिमला जिला परिषद की पहली बैठक में गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े जनहित के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और बागवानी से जुड़े मामलों को लेकर संबंधित विभागों से जवाब मांगे। चौपाल क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य अतुल शर्मा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.