Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ के हजारों परिवारों को फिलहाल नहीं मिलेगी बड़ी राहत, लाल डोरा विस्तार और फ्रीहोल्ड का फैसला अभी बाकी

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। शहर में प्रॉपर्टी से जुड़े अहम मुद्दों पर लंबे समय से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हजारों लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। लोकसभा में सांसद मनीष तिवारी द्वारा उठाए गए सवालों के जवाब में चंडीगढ़ प्रशासन ने केंद्र सरकार को बताया है कि नगर निगम क्षेत्र के 22 गांवों में लाल डोरा क्षेत्र बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। वहीं पुनर्वास (रीहैबिलिटेशन) कॉलोनियों के निवासियों को उनके मकानों का मालिकाना हक देने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय के पास मंजूरी के लिए लंबित है।

प्रशासन के इस जवाब का असर उन हजारों परिवारों पर पड़ेगा, जो वर्षों से अपने मकानों के नियमितीकरण और मालिकाना हक का इंतजार कर रहे हैं। यदि केंद्र सरकार से मंजूरी मिलती है तो पुनर्वास कॉलोनियों के लोगों को अपनी संपत्ति पर कानूनी अधिकार मिलने का रास्ता साफ हो सकता है। फिलहाल इस मामले में अंतिम निर्णय केंद्र सरकार को लेना है।

जवाब में प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि चंडीगढ़ में शेयर-वाइज प्रॉपर्टी की बिक्री, एक मकान को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर बेचने तथा फेज-1 के रिहायशी क्षेत्रों में फ्लोर एरिया रेशियो (एफएआर) बढ़ाने जैसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट के 10 जनवरी, 2023 के आदेश लागू हैं। इन आदेशों के कारण नियमों में किसी तरह की ढील देना संभव नहीं है। इसी वजह से रिहायशी क्षेत्रों में री-डेंसिफिकेशन का प्रस्ताव भी आगे नहीं बढ़ पाया है।


हालांकि, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के मकान मालिकों के लिए राहत की बात यह है कि नीड बेस्ड चेंज की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी। बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत लोग निर्धारित नियमों के अनुसार अपने मकानों में आवश्यक निर्माण और बदलाव करा सकते हैं। इससे उन परिवारों को सुविधा मिलेगी, जिन्हें बढ़ते परिवार या अन्य जरूरतों के कारण मकानों में परिवर्तन करना पड़ता है।
प्रशासन ने सहकारी आवास समितियों की संपत्तियों के हस्तांतरण को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की है। ऐसे मामलों में वर्तमान नियमों के अनुसार अनअर्न्ड इन्क्रीज की वसूली जारी रहेगी और इसमें फिलहाल कोई बदलाव प्रस्तावित नहीं है।
चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी से जुड़े ये मुद्दे लंबे समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। खासकर लाल डोरा विस्तार, पुनर्वास कॉलोनियों को फ्रीहोल्ड करने और मकानों में निर्माण संबंधी नियमों को लेकर लोग राहत की मांग कर रहे हैं। प्रशासन के ताजा जवाब से साफ है कि इन मामलों में फिलहाल यथास्थिति बनी रहेगी और कई महत्वपूर्ण फैसलों के लिए केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार करना होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने शुरू किया हिम ई-पंचायत सिस्टम, बैठकों की कार्यवाही होगी ऑनलाइन पंचायतों, बीडीसी और जिला परिषदों की कार्यवाही डिजिटल करने की पहल—मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने किया पोर्टल लॉन्च Summer express/शिमला-: हिमाचल प्रदेश ने पंचायती राज व्यवस्था में डिजिटल पारदर्शिता की दिशा में एक नई पहल करते हुए हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम पोर्टल लॉन्च किया है।...

पंजाब रोडवेज कंडक्टर को हाई कोर्ट से राहत नहीं, 10 साल की सजा बरकरार

summer express,चंडीगढ़। पंजाब रोडवेज के कंडक्टर को विभागीय अनियमितता के मामले में दस साल तक न्यूनतम वेतनमान पर रखने की सजा के खिलाफ दायर याचिका पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने खारिज कर दी। जस्टिस कीर्ति सिंह ने कहा कि विभागीय जांच के दौरान कर्मचारी को अपना पक्ष रखने, गवाहों से जिरह करने और बचाव...

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: 40 साल बाद कर्मचारी को मिलेगा पदोन्नति का बकाया वेतन

summer express , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने करीब चार दशक पुराने पदोन्नति विवाद में कर्मचारी को बड़ी राहत देते हुए पंजाब सरकार को वर्ष 1986 से बकाया वेतन का भुगतान करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जब किसी कर्मचारी को पदोन्नति देने से विभाग की गलती के कारण...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

मोहाली में औद्योगिक पार्क के लिए 300 एकड़ भूमि अधिग्रहण पर हाई कोर्ट की रोक

summer express ,मोनिका रावत ,चंडीगढ़। मोहाली के सेक्टर-101 और 103 में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क के लिए करीब 300 एकड़ जमीन के अधिग्रहण के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए फिलहाल भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अदालत ने मामले में पंजाब सरकार से जवाब भी तलब...

गमाडा के 6400 करोड़ पर हाई कोर्ट सख्त, पंजाब से पूछा- क्या सामान्य घाटा पूरा करने में खर्च कर सकते हैं रकम?

summer express , मोनिका रावत चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) के 6400 करोड़ रुपये के इस्तेमाल को लेकर पंजाब सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि जिस रकम को विशेष उद्देश्य के लिए समर्पित निधि के रूप में रखा जाना था, क्या उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.