Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने उठाए पीर निगाह मंदिर और सरकारी दुकानों के मुद्दे, विजिलेंस जांच की मांग

Summer express/ऊना,राकेश-: कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने प्रेस वार्ता के दौरान अपने राजनीतिक विरोधियों पर तीखा हमला बोलते हुए पीर निगाह मंदिर और सरकारी दुकानों से जुड़े मामलों की विजिलेंस जांच कराने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उनके नाम से जो गाड़ी पीर निगाह मंदिर की बताई जा रही है, वह पूरी तरह भ्रामक और निराधार दावा है। रायजादा ने स्पष्ट किया कि गाड़ी उनके नाम पर पंजीकृत है और उसका लोन भी उनके ही नाम पर चल रहा है, इसलिए इसे मंदिर की संपत्ति बताना गलत है।

रायजादा ने भाजपा नेता सतपाल सत्ती पर आरोप लगाया कि सरकारी दुकानों को नियमों के विपरीत आगे किराए पर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष विजिलेंस जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।पूर्व विधायक ने पीर निगाह मंदिर की आय को लेकर भी सवाल उठाए। उनका दावा है कि ग्राम पंचायत के प्रबंधन के दौरान पांच वर्षों में मंदिर के खातों में करीब 30 लाख रुपये जमा हुए, जबकि प्रशासन के नियंत्रण में आने के बाद मात्र तीन महीनों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये जमा हुए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों अवधियों की आय में बड़े अंतर की स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति स्पष्ट हो सके।इसके अलावा रायजादा ने गुरु रविदास जन्मस्थली से मिट्टी लाने के मुद्दे पर भी भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उठाए गए सभी मामलों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि जनता के सामने वास्तविक स्थिति आ सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम सुक्खू का भाजपा सांसदों पर निशाना..कहा- दिल्ली में नहीं खुलती इनकी जुबान, यहां आकर करते हैं कांय-कांय

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के भाजपा सांसदों पर निशाना साधा। विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सांसद दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के...

लुधियाना में कारोबारी दफ्तर से 25 लाख की नकदी चोरी, CCTV तोड़कर फरार हुए चोर

summer express , लुधियाना। मंजू सिनेमा के पास स्थित जंडू टावर में चोरों ने एक कारोबारी के दफ्तर को निशाना बनाकर करीब 20 से 25 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। बदमाश रेलवे ट्रैक की ओर से इमारत में दाखिल हुए और एआर इंटरप्राइजेज के कार्यालय का शटर व अलमारी का लॉकर तोड़कर वारदात...

तेलंगाना में गणेश विसर्जन के दौरान हादसे: 13 लोगों की मौत, 26 घायल

summer express , हैदराबाद। तेलंगाना में गणेश उत्सव के समापन के बाद आयोजित विसर्जन समारोहों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी.वी. आनंद ने इन घटनाओं की पुष्टि की है। डीजीपी के अनुसार, विसर्जन कार्यक्रमों के...

एशियन गेम्स की स्वर्णिम जीत से धर्मशाला साई हॉस्टल में उत्साह, सीनियर खिलाड़ियों की सफलता से जूनियरों को मिली प्रेरणा

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम के स्वर्ण पदक जीतने के बाद साई हॉस्टल धर्मशाला में खुशी का माहौल देखने को मिला। हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रहीं कबड्डी खिलाड़ियों ने टीवी पर भारतीय टीम के मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा और टीम की शानदार जीत का जश्न मनाया। खास बात यह...

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का लुधियाना रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा द्वारा गर्मजोशी से स्वागत

Summer express, लुधियाना। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा और खुशवंत सिंह गीगा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया। गोशा ने उन्हें लोई और सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। टम्टा नशे के खिलाफ आयोजित जागरूकता यात्रा में शामिल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.