Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा में निजी कोचिंग संस्थानों पर शिकंजा, 50 से ज्यादा छात्रों वाले केंद्रों का पंजीकरण जरूरी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:कांगड़ा जिले में निजी कोचिंग संस्थानों के संचालन को लेकर प्रशासन ने नियम सख्त कर दिए हैं। अब 50 या इससे अधिक विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले सभी निजी कोचिंग संस्थानों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि यह व्यवस्था हिमाचल प्रदेश निजी कोचिंग केंद्र (पंजीकरण एवं विनियमन) नियम-2026 के तहत लागू की गई है।

नए नियमों के अनुसार कोचिंग संस्थानों को विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त जगह, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण, अग्नि सुरक्षा उपकरण तथा आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक तनाव को देखते हुए काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाना भी जरूरी होगा।पंजीकरण के लिए 50 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसकी वैधता तीन वर्ष रहेगी। इसके बाद 25 हजार रुपये शुल्क के साथ पंजीकरण का नवीनीकरण करवाया जा सकेगा।उपायुक्त ने कहा कि नियमों में कमी पाए जाने पर पहले सुधार का अवसर दिया जाएगा। तय समय में कमियां दूर नहीं करने पर पंजीकरण निलंबित करने के साथ जरूरत पड़ने पर संस्थान बंद करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। जिला स्तरीय समिति हर तीन माह में नियमों के पालन की समीक्षा करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोजपा: के.पी. चौधरी

Summer express, मोहाली I लोक जनशक्ति पार्टी के पंजाब प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव के.पी. चौधरी ने कहा कि पार्टी आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और जल्द ही पंजाब प्रदेश संगठन की घोषणा की जाएगी। मोहाली के फेज-11 स्थित रेडिसन...

नौकरी की तलाश में आई युवती ने फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, रेवाड़ी। शहर के कोनसीवास रोड स्थित एक किराये के मकान में रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब उसकी बहन रात को ड्यूटी से वापस घर लौटी। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा जांच...

स्वतंत्रता दिवस से पहले पानीपत रेलवे जंक्शन पर सघन सुरक्षा जांच

Summer express, पानीपत। आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पानीपत रेलवे जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत कर दिया गया है। शुक्रवार को जीआरपी, आरपीएफ, डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। करीब 45 मिनट तक चले इस विशेष अभियान के दौरान...

महिला उत्पीड़न के खिलाफ उठाएं आवाज, 181 हेल्पलाइन से मिलेगी मदद

राहुल चावला, धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में महिलाओं को घरेलू हिंसा और विभिन्न प्रकार के उत्पीड़न से बचाने के लिए वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। महिला एवं बाल विकास अधिकारी अशोक शर्मा ने बताया कि संकट की स्थिति में महिलाओं को तत्काल सहायता देने के लिए महिला हेल्पलाइन 181 का...

21 अगस्त से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने की समीक्षा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होगा। सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी। मानसून सत्र को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए शुक्रवार को विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.