श्रीराम | पंचकूला
समर न्यूज
परम पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित दिव्य गीता सत्संग के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार को सेक्टर-2 स्थित राम मंदिर से इंद्रधनुष ऑडिटोरियम तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिर पर कलश धारण किए श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में कलश धारण कर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। कलश यात्रा राम मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई इंद्रधनुष ऑडिटोरियम पहुंची, जहां दिव्य गीता सत्संग का शुभारंभ हुआ। आयोजकों के अनुसार, यात्रा का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना बढ़ाना और लोगों को सनातन संस्कृति से जोड़ना है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की गई थी।