जगदीश लाल | नवांशहर
समर न्यूज
बीएलएम गर्ल्स कॉलेज, नवांशहर के कंप्यूटर साइंस विभाग ने बी.सी.ए. प्रथम एवं पाँचवें सेमेस्टर की छात्राओं के लिए वर्चुअल रियलिटी एवं ऑगमेंटेड रियलिटी विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
कॉलेज प्रिंसिपल तरनप्रीत कौर वालिया ने बताया कि सेमिनार का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को इमर्सिव टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम विकास तथा इसके व्यावहारिक उपयोगों से परिचित करवाना था। सेमिनार में सहायक प्रोफेसर शिवानी नैयर ने वर्चुअल रियलिटी एवं ऑगमेंटेड रियलिटी की अवधारणा, विशेषताओं, लाभ, सीमाओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में इनके उपयोग के बारे में चर्चा की। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, गेमिंग, इंजीनियरिंग एवं मनोरंजन जैसे क्षेत्रों मेंवीआर एवं एआर की उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही मोबाइल एप्लीकेशन की सहायता से ऑगमेंटेड रियलिटी के कार्य करने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
प्रायोगिक सत्र के दौरान सभी छात्राओं ने अपने स्मार्टफोन में ऑगमेंटेड रियलिटी एप्लीकेशन इंस्टॉल की तथा उन्हें दी गई गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस व्यावहारिक अनुभव से छात्राओं को नई तकनीक के कार्य करने के तरीके को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझने का अवसर मिला। सेमिनार अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं संवादात्मक रहा। इससे छात्राओं के आधुनिक तकनीकों संबंधी ज्ञान में वृद्धि हुई तथा उन्हें इन तकनीकों के वास्तविक जीवन में उपयोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर शिवानी नैयर, पूजा अरोड़ा, आस्था एवं किरण, कंप्यूटर साइंस विभाग, ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कॉलेज प्रबंधन द्वारा इस ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी सेमिनार के सफल आयोजन के लिए कंप्यूटर साइंस विभाग की सराहना की गई।