Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बागवानी योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार पर एसीबी की कार्रवाई में कई अधिकारियों पर एफआईआर

सरकारी खजाने को लाखों के नुकसान का आरोप
श्रीराम | पंचकूला
समर न्यूज

हरियाणा बागवानी विभाग की विभिन्न योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने तत्कालीन जिला उद्यान अधिकारी और वर्तमान संयुक्त निदेशक डॉ. सुधीर यादव, तत्कालीन एचडीओ सोरन सिंह समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई वर्ष 2013 में शुरू हुई जांच के आधार पर की गई है।
जांच में सामने आया कि वर्ष 2007-08 से 2012-13 के बीच यमुनानगर जिले में सरकारी योजनाओं के तहत रिकॉर्ड में आम और चीकू के बाग लगाए जाने दर्शाए गए, जबकि कई स्थानों पर पौधे मृत मिले या मौजूद ही नहीं थे। रजहेड़ी गांव में 35 एकड़ आम और पांच एकड़ चीकू के बाग का रिकॉर्ड था, लेकिन निरीक्षण में पौधे नहीं मिले।
जांच में यह भी आरोप सामने आया कि गड्ढे खोदने के लिए निर्धारित 32 हजार रुपये की जगह किसानों को केवल 15 हजार रुपये दिए गए, जबकि रिकॉर्ड में भुगतान ठेकेदारों को दिखाया गया। गांव अलाहड़ में एक किसान के नाम पर एक एकड़ आम का बाग दर्ज था, जबकि मौके पर केवल तीन कनाल में 13 पौधे पाए गए। जैविक खेती योजना के तहत वर्मी कंपोस्ट यूनिट भी कई जगह केवल कागजों में दर्ज मिली। वहीं शिवालिक डेवलपमेंट स्कीम के तहत 6.30 लाख रुपये के सब्जी बीज किसानों तक नहीं पहुंचे और कार्यालय में ही एक्सपायर हो गए।
जांच में रोहतक, सिरसा, यमुनानगर, पानीपत, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद, रेवाड़ी और नारनौल में घटिया बीज के 82 मामले भी सामने आए। मामले की जांच 28 मार्च 2013 को शुरू हुई थी। एसीबी ने 18 जुलाई 2025 को अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी, जिसके बाद मंजूरी मिलने पर 2026 में एफआईआर दर्ज की गई। अब एजेंसी धनराशि जारी करने, खरीद, वितरण और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच करेगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब चैरिटेबल अस्पताल की स्थापना के पांच वर्ष पूरे

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के पावन प्रकाश पर्व व श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब चैरिटेबल अस्पताल की स्थापना के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अर्बन एस्टेट, जमालपुर में मानव सेवा को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।शुक्रवार सुबह गुरुद्वारा साहिब में सुबह 9 बजे कीर्तन का आयोजन हुआ,...

दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रिसर्च डे-2026 का आयोजन

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज दयानंद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसी एंड एच) में शुक्रवार को रिसर्च डे-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 300 से अधिक फैकल्टी सदस्य, शोधकर्ता और एमबीबीएस, एमडी-एमएस व डीएम-एमसीएच के विद्यार्थियों ने भाग लिया।इस दौरान चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों में शोध की भावना विकसित करने पर जोर...

सी टी यूनिवर्सिटी का NIRMAAN 2026 भव्य समापन के साथ संपन्न

गुलाब सिद्धू, आदी और गुरमान के लाइव कॉन्सर्ट ने समां बांधारविंदर | लुधियानासमर न्यूज सीटी यूनिवर्सिटी का पांच दिवसीय प्रमुख ओरिएंटेशन फेस्टिवल NIRMAAN 2026 मनोरंजन, प्रेरणा, संस्कृति और छात्र सहभागिता के अद्भुत संगम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।डिपार्टमेंट ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर (DSW) द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में हजारों नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया...

लुधियाना के कियान बेरी को यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी में 100% स्कॉलरशिप

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूज सत पॉल मित्तल स्कूल, लुधियाना के छात्र कियान बेरी ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी में पढ़ाई के लिए 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप प्राप्त की है। छात्रवृत्ति की कुल राशि ₹1.35 करोड़ से अधिक बताई गई है। इस उपलब्धि के लिए कियान को टीम आयुष जैन की ओर...

ग्रीन लैंड स्कूल के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन

अशवनी पाहवा/ अभिषेक जलोटालुधियाना | समर न्यूज शहर के प्रसिद्ध ग्रीन लैंड स्कूल की सिविल सिटी ब्रांच के बाहर शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभिभावकों ने फीस बढ़ोतरी और अन्य अतिरिक्त शुल्कों को लेकर प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर मनमाने ढंग से फीस वसूलने का आरोप लगाते हुए शुल्कों में कटौती की मांग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.