Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी का मनाया गया प्रकाश पर्व

गुरमीत सिंह | डेराबस्सी
समर न्यूज

गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, डेराबस्सी में आठवें गुरु श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर स्कूल की प्रबंधन समिति के सदस्य कपूर सिंह, प्रिंसिपल कविता अत्री, समस्त अध्यापकगण तथा विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के जीवन और शिक्षाओं से संबंधित साखियां, कविताएं, भाषण तथा शब्द-कीर्तन प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कपूर सिंह ने कहा कि श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी को बाल गुरु के नाम से जाना जाता है, क्योंकि उन्होंने अल्पायु में गुरुगद्दी संभालकर मानव सेवा, दया, करुणा और परोपकार का संदेश दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु साहिब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भिवानी में दो दिन बाद फिर भड़की रसायन से नाले में आग

summer express , भिवानी। राजगढ़ रोड पर रसायन से भरा टैंकर पलटने के दो दिन बाद मंगलवार को सुरपुरा रोड स्थित नाले में एक बार फिर आग भड़क उठी। नाले में टैंकर से रिसकर पहुंचे रसायन में अचानक आग लग गई। आग से उठता धुआं आसमान में बवंडर की तरह दिखाई देने लगा, जिससे आसपास...

हिसार के दो होटलों में पुलिस की रेड, दो मैनेजर गिरफ्तार

summer express ,हिसार। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने रात मॉडल टाउन स्थित शीशमहल वाली गली में दो होटलों पर छापेमारी कर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की। पुलिस ने होटल राज और होटल 999 में कार्रवाई के दौरान कई युवक-युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ और नियमानुसार कार्रवाई के बाद सभी को छोड़...

मांगेआना में पेड़ कटाई मामले में सरपंच समेत दो पर केस

Summer express ,डबवाली। उपमंडल के गांव मांगेआना में श्मशान भूमि और व्यायामशाला परिसर से हरे पेड़ों की कटाई के मामले में पुलिस ने ग्राम पंचायत की सरपंच सुदेश रानी और सरपंच प्रतिनिधि दयानंद शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई डीएसपी कालांवाली की जांच रिपोर्ट और वन विभाग की जांच के...

अनिल विज का विपक्ष पर हमला, नशे से लेकर किसान मुद्दे तक साधा निशाना

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब में नशे, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पोस्टर और हरियाणा में किसानों के मुद्दे को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल के पंजाब में नशे के खिलाफ दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पंजाब में भारतीय जनता...

करनाल के कर्ण विहार में मजार को लेकर विवाद, लोगों ने ढांचा तोड़ा

summer express, करनाल। कर्ण विहार की गली नंबर 29 में पीर की मजार को लेकर मंगलवार को विवाद गहरा गया। स्थानीय लोगों ने यहां कथित तौर पर तंत्र-विद्या और अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधियां संचालित होने के आरोप लगाए। विरोध के बीच हिंदू समाज के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और मजार के ढांचे को तोड़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.