Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विधायक कुलवंत सिंह ने श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन बसों को दिखाई हरी झंडी

सुरिंदर सिंह अंकुश। गुरशरण सिंह
समर न्यूज | मोहाली
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मोहाली से श्री अमृतसर साहिब के लिए तीन और बसों को विधायक कुलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 103वीं, 104वीं और 105वीं बस शामिल रही, जो मटौर और सेक्टर-70 से श्रद्धालुओं को लेकर रवाना हुईं।
विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों से किए गए वादों और दी गई गारंटियों को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को लेकर लोगों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों में भारी उत्साह है और पंजीकरण करवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि मटौर क्षेत्र में कुछ वरिष्ठ नागरिक इस बार यात्रा पर नहीं जा सके। उन्हें भरोसा दिलाया गया है कि उनके लिए जल्द ही अतिरिक्त बस की व्यवस्था की जाएगी। कुलवंत सिंह ने कहा कि जो श्रद्धालु यात्रा पूरी कर वापस लौटते हैं, वे अपने अनुभव परिजनों और परिचितों के साथ साझा करते हैं। इससे अन्य लोगों में भी यात्रा को लेकर उत्साह बढ़ता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ आप नेता कुलदीप सिंह समाणा, तीर्थ यात्रा योजना के हलका कोऑर्डिनेटर फूलराज सिंह, सीनियर डिप्टी मेयर राजिंदर प्रसाद शर्मा, डिप्टी मेयर हरपाल सिंह चन्ना, पार्षद गुरप्रीत कौर, रणदीप सिंह, गुरजीत सिंह मटौर, कुलविंदर कौर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.