Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नेटवर्क बढ़ाएं, ज्ञान बांटें और व्यक्तित्व निखारें: अनुराग ठाकुर

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों से किया संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का अनावरण भी किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्र निर्माण और देश की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।

अनुराग ठाकुर ने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर सीखते रहने और अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि “आपका नेटवर्क ही आपकी नेट-वर्थ है।” उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल में देश के विभिन्न राज्यों से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों के साथ बेहतर संपर्क स्थापित करना चाहिए और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे से ज्ञान एवं अनुभव साझा करना चाहिए।उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से आए विद्यार्थियों के साथ संपर्क बढ़ाने से भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी। जब विद्यार्थी आगे चलकर दूसरे राज्यों में जाएं तो वहां के मित्र उन्हें स्थानीय परिस्थितियों, संस्कृति और अवसरों को समझने में सहायता कर सकते हैं। इससे ज्ञान का आदान-प्रदान बढ़ने के साथ विद्यार्थियों का आत्मविश्वास, संवाद क्षमता और इंटरपर्सनल स्किल्स भी मजबूत होंगी।सांसद ने कहा कि सैनिक स्कूल महज शिक्षा देने वाले संस्थान नहीं हैं, बल्कि देश के भावी नेतृत्व की नींव तैयार करने वाले महत्वपूर्ण केंद्र हैं। यहां विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित की जाती है।उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक और आधुनिक संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करते हुए अपने ज्ञान का विस्तार करने तथा देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र...

नेटवर्क बढ़ाएं, ज्ञान बांटें और व्यक्तित्व निखारें: अनुराग ठाकुर

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों से किया संवाद Summer express/हमीरपुर, अरविंद- -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में डिजिटल...

कुटलैहड़ में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, दो BDC सदस्यों ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

Summer express/उना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब हटली-जसाना वार्ड से BDC सदस्य शेर सिंह और कुरयाला वार्ड से BDC सदस्य अरुण कुमार ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों BDC सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस...

बिशप कॉटन स्कूल शिमला में बी.एल. मोदी अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता का समापन

शिमला-: बिशप कॉटन स्कूल, शिमला में आयोजित दो दिवसीय बी.एल. मोदी अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में शिमला के विभिन्न विद्यालयों से कुल 13 स्कूलों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कविता एवं गद्य पाठ के माध्यम से अपने उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, स्पष्टता और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ...

जीवन हत्याकांड में परिजनों और ग्रामीणों ने घेरा SP कार्यालय, आरोपी छोटू गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर के डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को हिसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य आरोपी रमेश समेत अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने चेतावनी दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.