Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर को विकृत कर दिया और उसके ऊपर आपत्तिजनक नारे लिख दिए।घटना की जानकारी सामने आने के बाद शहरी भाजपा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राजनीतिक विचारों में मतभेद होना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन किसी सार्वजनिक पोस्टर पर इस तरह की हरकत करना और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करना उचित नहीं है।

शहरी भाजपा महामंत्री तेन सिंह ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के चित्र के साथ छेड़छाड़ करना गंभीर विषय है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर हमीरपुर सदर थाना में शिकायत दी जाएगी। भाजपा ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पोस्टर को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान के लिए जांच तेज की जाए और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।तेन सिंह के अनुसार, जिस स्थान पर यह पोस्टर लगाया गया है, वह हमीरपुर उपायुक्त के निवास से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। उन्होंने घटना को लेकर पुलिस की निगरानी और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जिले में चोरी की घटनाओं की सूचनाएं भी सामने आ रही हैं, ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों का पता लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होने से इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र...

नेटवर्क बढ़ाएं, ज्ञान बांटें और व्यक्तित्व निखारें: अनुराग ठाकुर

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों से किया संवाद Summer express/हमीरपुर, अरविंद- -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में डिजिटल...

कुटलैहड़ में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, दो BDC सदस्यों ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

Summer express/उना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब हटली-जसाना वार्ड से BDC सदस्य शेर सिंह और कुरयाला वार्ड से BDC सदस्य अरुण कुमार ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों BDC सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस...

बिशप कॉटन स्कूल शिमला में बी.एल. मोदी अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता का समापन

शिमला-: बिशप कॉटन स्कूल, शिमला में आयोजित दो दिवसीय बी.एल. मोदी अंग्रेज़ी भाषण प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में शिमला के विभिन्न विद्यालयों से कुल 13 स्कूलों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने कविता एवं गद्य पाठ के माध्यम से अपने उत्कृष्ट वक्तृत्व कौशल का प्रदर्शन किया।प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, स्पष्टता और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के साथ...

जीवन हत्याकांड में परिजनों और ग्रामीणों ने घेरा SP कार्यालय, आरोपी छोटू गिरफ्तार

Summer express, हिसार। सूर्य नगर के डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को हिसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य आरोपी रमेश समेत अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने चेतावनी दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.